• April 20, 2025

कांग्रेस करेगी न्याय की हुंकार, प्रदेश में अपराधों और असुरक्षा के विरुद्ध करेगी मुख्यमंत्री निवास घेराव, वोरा ने कहा – सोई हुई सरकार को जगाएंगे

कांग्रेस करेगी न्याय की हुंकार, प्रदेश में अपराधों और असुरक्षा के विरुद्ध करेगी मुख्यमंत्री निवास घेराव, वोरा ने कहा – सोई हुई सरकार को जगाएंगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । छत्तीसगढ़ में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते जघन्य अपराध, और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश अब सड़कों पर उतर चुका है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 21 अप्रैल को कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।

वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ साल से भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद, प्रदेश अपराधों की आग में जल रहा है। पिछले एक साल में बलात्कार, हत्या, चाकूबाज़ी और महिला अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार अपराधियों को खुली छूट दे रही है और जनता को न्याय से वंचित कर रही है। हम चुप नहीं बैठेंगे। हम सब कांग्रेसजन हज़ारों की संख्या में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे, ताकि नींद में सोई सरकार को जगा सकें।

जुलाई 2024 में जशपुर की 28 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ हुई सामूहिक दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। इसके अगले ही महीने, अगस्त में रायगढ़ में 27 साल की एक और आदिवासी महिला के साथ वही दरिंदगी दोहराई गई। सबसे दिल दहला देने वाली घटना दुर्ग में तब हुई जब कन्या भोज के दिन एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई — यह उस प्रदेश की सच्चाई है जो कभी शांति और संस्कृति के लिए जाना जाता था। हाल ही में रायपुर में तीन साल की बच्ची के साथ भी ऐसा ही जघन्य अपराध हुआ, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। ये केवल कुछ उदाहरण हैं, पिछले डेढ़ सालों में ऐसे सैकड़ों मामले सामने आए हैं जिनमें बेटियाँ, बहनें, मासूम बच्चे तक दरिंदगी का शिकार बने, लेकिन सत्ता में बैठी सरकार इन घटनाओं पर आँखें मूंदे बैठी है।

अरुण वोरा ने कहा जब सरकार सो जाए, जब कानून आँख मूंद ले, जब अपराधी खुलेआम घूमें तब जनता की हुंकार ही बदलाव लाती है।
हम बड़ी संख्या में जुटेंगे, और सोई हुई सरकार को जगाकर रहेंगे। ये हमारा विरोध नहीं, ये न्याय के लिए जनआक्रोश है। ये उन बहनों की आवाज़ है जिनकी चीखें सरकार ने नहीं सुनीं। ये उन मासूमों की पुकार है, जिनके आँसू भी सरकार के दरवाज़े तक नहीं पहुँचे। 21 अप्रैल को राजधानी रायपुर में न्याय के लिए हुंकार भरेगा प्रदेश का हर कांग्रेसजन। हम आएंगे और सरकार को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाएंगे।


Related News

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग…
अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल द्वारा _नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी_ का परिचयात्मक…
आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का सम्मान, संगोष्ठी का आयोजन, विरोध में निकाली मौन रैली

आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा लगाए…