• April 22, 2025

दुर्ग में अत्याधुनिक अग्निशमन मशीन, विधायक गजेन्द्र यादव और महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण

दुर्ग में अत्याधुनिक अग्निशमन मशीन, विधायक गजेन्द्र यादव और महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। अग्निजनित घटनाओ पर काबू पाने सरकार ने अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन की सौगात दुर्गवासियों को दिए है। जिसका आज विधिवत लोकार्पण नगर सेनानी कार्यालय में विधायक गजेन्द्र यादव और महापौर अलका बाघमार ने किया। हाई प्रेशर वाले नये मशीन से ऊँची ईमारतो तक पानी का प्रेशर पहुंचाकर आग बुझाने में काम आएगा। इस दौरान एसडीआरएफ और अग्निश्मन के जवानों ने मशीन का डेमो प्रदर्शित किया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की नगर सेना कार्यालय में अत्याधुनिक फायर वाहन (वाटर केनन) का महापौर अलका बाघमार के साथ संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। यह नया वाहन नगर सेना के जवानों की दक्षता को और सशक्त करेगा, जिससे आपात स्थितियों में उनकी सेवा और अधिक प्रभावी होगी। दुर्ग में एक और अग्निशमन वाहन प्रदान करने पर विधायक गजेन्द्र यादव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पिछले बजट में उन्होंने सरकार से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन की मांग किये थे जिसमें इसी वर्ष एक वॉटर ब्रॉउजर यह अत्याधुनिक मशीन मिली है, आगे और भी फोम ब्रॉउजर मशीन की मांग की गई है।
12 हजार लीटर पानी की क्षमता वाले वाहन बहुत तेजी से चार अलग अलग तरह पानी बरसाने का कार्य करेगा जिससे आग पर काबू पाने में सफलता मिलेगी। इस मशीन में हाई प्रेशर के आउटलेट लगे होने के कारण 5-6 मंजिला मकान में भी आग को बुझाया जा सकेगा।
इस अवसर पर संभागीय सेनानी अनिमा एस. कुजूर, एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल, पार्षद देवनारायण तांडी, लीलाधर पाल, मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कार्यकर्ता, नगर सैनिक, एसडीआरएफ और अग्निश्मन जवान उपस्थित रहे।


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…