• April 24, 2025

सभापति श्याम शर्मा ने पार्षदो के साथ शहर के नए एसपी विजय अग्रवाल का किया अभिनंदन

सभापति श्याम शर्मा ने पार्षदो के साथ शहर के नए एसपी विजय अग्रवाल का किया अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ।

दुर्ग। नगर पालिक निगम के सभापति श्याम शर्मा के नेतृत्व में आज एमआईसी और पार्षदो के साथ एसपी कार्यालय में नए एसपी विजय अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर बधाई व अभिनंदन किया।इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा ने दुर्ग शहर की व्यवस्थाओं पर निवेदन किया।उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था, यातायात और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।

इस सौजन्य मुलाकात के दौरान, उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।सभापति श्री शर्मा ने शहर के नए एसपी श्री अग्रवाल को शहर में कानून व्यवस्था, यातायात और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने शहर में इन क्षेत्रों में सुधार के लिए आवश्यक कदमों के बारे में निवेदन किया। एसपी ने सभापति की बातों को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को गंभीरता से देखेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे।इस दौरान एमआईसी सदस्य काशीराम कोसरे,मनीष साहू,शिव नायक,कुलेश्वर साहू,गुलाब वर्मा,कमल देवगन,सजय अग्रवाल,मनीष कोठारी,गुलशन साहू,सरस निर्मलकर,खिलावन मटियारा,गुड्डू यादव के अलावा ललित ढीमर, जिंतेंद्र महोबिया,संभव जैन उपस्थिति रहें।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…