• April 25, 2025

पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या पर आतंकवाद और पाकिस्तान के विरोध में निकाली मुस्लिम समाज ने रैली

पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या पर आतंकवाद और पाकिस्तान के विरोध में निकाली मुस्लिम समाज ने रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पहलगाम में निर्दोष पर्यटक आम नागरिकों की आतंकवादियों द्वारा हमला कर हत्या करने पर आज दुर्ग मुस्लिम समाज ने जुम्मे की नमाज के बाद पुराना बस स्टैंड से कलेक्टर तक रजनी निकाल कर आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर कड़ा विरोध किया ।
मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि यह आम नागरिकों पर इंसानियत पर देश की शांति एकता पर भी हमला है ।
कश्मीर में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ने से वहां के लोगों का विकास हो रहा था । लोगो को रोजगार मिल रहा था । पाकिस्तान कभी नहीं चाहता कि कश्मीर में विकास हो वो चाहता है कि वहां बेरोजगारी रहे और आतंकवाद को बढ़ावा मिले ।
निहत्थे निर्दोष आम नागरिकों को मारने वाले लोग इंसान नहीं हो सकते कोई भी धर्म बेगुनाहों को मारने वालों को माफ नहीं कर सकता ।
मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंप कर पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बड़ा जवाब देने की मांग की है । और उन आतंकवादियों को फांसी और मौत की सजा देने की मांग की ।

आज की मुस्लिम समाज की रैली में रायपुर नाका मस्जिद मुतवल्ली जमाल खान, जामा मस्जिद मुतवल्ली रिजवान खान, तकिया पारा मस्जिद मुतवल्ली शरीफ खान,तितुरडीह मस्जिद मुतवल्ली आरिफ खान , नासिर खोखर, कय्यूम चौहान, आसिफ खान, हमीद खोखर, अयूब खान, जाकिर खोखर, रहुफ खान, आमिर तिगाला , शेख शकील, आरिफ तिगाला, हाजी हबीब भाई, साबिर गहलोत, जाकिर सिद्दीकी, मोहसिन खान, रजा गहलोत, सरवर चौहान, शमीम पंवार, सुल्तान मिर्ज़ा, एम आई फिरोजी, अहमद खान, इमरान देवेन्दया, अबरार पंवार,मोहसिन अशरफी, सादिक अली, सहित अन्य सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग शामिल थे।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…