- April 27, 2025
कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर अलका पर लगाया झूठा श्रेय लेने का आरोप, एक ही कार्य का महापौर दोबारा कर रहीं भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । कांग्रेस पार्षद दल ने शिवनाथ नदी मुक्तिधाम रोड निर्माण को लेकर महापौर अलका बाघमार पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने कहा है कि पिछले निगम परिषद् में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मुक्तिधाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया था। उक्त रोड के प्रस्ताव में सीमेंटीकरण, डिवाइडर, लाइट, डामरीकरण व अन्य कार्य शामिल है। उक्त रोड का दोबारा भूमिपूजन कर महापौर अलका बाघमार द्वारा झूठा श्रेय लेने का प्रयास उचित नहीं है। श्री कोहले ने कहा है कि शहर विकास के लिए महापौर अलका बाघमार को शासन से राशि लानी चाहिए। बजाय पुराने कार्यों का जिनका भूमिपूजन हो चुका है, उन कार्यों का बार-बार भूमिपूजन करने से उन्हें बचना चाहिए। श्री कोहले ने आरोप लगाया है कि शहर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे है। जिससे पार्षद परेशान है। बेहतर है महापौर विकास कार्य के लिए शासन से राशि लाए। पुराने कार्य को छोड़कर नए कार्य के लिए फंड लाने नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, आरएन वर्मा, दीपक साहू, भास्कर कुंडले, मनीष बघेल, अश्विनी निषाद, रुबीना हमीद खोखर, नीरा खिचरिया,रेखा बंजारे, डॉ. पायल पाटिल, मनीषा सोनी ने मांग की है।




