• May 1, 2025

बोरे बासी दिवस वह परंपरा है, जो श्रम का सम्मान सिखाती है : अरुण वोरा

बोरे बासी दिवस वह परंपरा है, जो श्रम का सम्मान सिखाती है : अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ में 1 मई को बोरे बासी दिवस पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं श्रमिक साथियों के साथ बोरे बासी का पारंपरिक भोजन ग्रहण किया और श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, हमारा छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। हमारे किसानों एवं श्रमिक बहनों-भाइयों ने अपने कंधों के बल पर देश और प्रदेश को संभाल कर रखा है। आज 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए एवं उन्हें सम्मान देते हुए बोरे बासी का आनंद ले रहा हूँ। जब हम कहते हैं कि ‘बटकी में बासी अउ चटनी में नून’, तो यह केवल भोजन नहीं, हमारी संस्कृति का श्रृंगार होता है। यह आवश्यक है कि हमारी युवा पीढ़ी इस सांस्कृतिक गौरव को समझे और इससे जुड़े।

वोरा ने यह भी बताया कि “बोरे बासी दिवस की परंपरा की शुरुआत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा की गई थी, ताकि मजदूरों के परिश्रम को सम्मान दिया जा सके और पारंपरिक खानपान के माध्यम से सांस्कृतिक जुड़ाव बना रहे। यह दिन केवल भोजन का नहीं, बल्कि श्रम की गरिमा और मेहनतकश समाज की भूमिका को स्वीकार करने का प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा कि बोरे बासी जैसे व्यंजन छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी वह विरासत हैं, जो स्वास्थ्य, सादगी और सहभोज की भावना को बढ़ावा देती हैं।
“मजदूर देश की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही समाज आगे बढ़ता है। उनका सम्मान केवल भाषणों में नहीं, उनके जीवन को बेहतर बनाने की नीतियों और प्रयासों में दिखना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा से मजदूर वर्ग के हक में काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर वोरा ने बोरे बासी, भाजी, चटनी और टिकोरा जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया और युवाओं से अपील की कि वे अपनी संस्कृति और मेहनतकश समाज के योगदान को समझें, उसे अपनाएं और सम्मान दें।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…