• May 2, 2025

आदि जगदगुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव 4 मई को

आदि जगदगुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव 4 मई को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर / छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री आदि जगदगुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 4 मई रविवार को शहीद स्मारक भवन रायपुर में समारोह आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव होंगे जबकि रायपुर की महापौर मीनल चौबे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। विशिष्ट अतिथि महंत डॉ रामसुंदर दास महाराज दुधाधारी मठ रायपुर, महंत विवेक गिरि महाराज गौरकापा, महंत सच्चिदानंद गिरि उपस्थित रहेंगे। गोस्वामी समाज के प्रांताध्यक्ष मोहन पुरी गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिये प्रदेश स्तर के पदाधिकारी जुटे हैं।

 

कार्यक्रम सुबह 10 बजे मंत्रोच्चार के साथ शुरू होगा। भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूजा अर्चना के बाद श्री आद्य गुरु शंकराचार्य पर केंद्रित व्याख्यान होगा। समारोह में 2024-25 में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के प्रांताध्यक्ष मोहन पुरी गोस्वामी, सह अध्यक्ष योगेन्द्र पुरी, प्रांतीय महासचिव डॉ.संजय गोस्वामी, संरक्षक लिल्लार पुरी, चित्रसेन गिरि, कुबेर प्रकाश गिरि, कार्यक्रम संयोजक प्रभाकर बन, रायपुर जिला अध्यक्ष वेदपुरी सहित समूचे छत्तीसगढ़ में बसे समाज के बंधु कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…