• May 2, 2025

महतारी वंदन की 15वीं किस्त – विधायक गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

महतारी वंदन की 15वीं किस्त – विधायक गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ की 15वीं किस्त विष्णुदेव साय सरकार ने जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में डिबीटी के माध्यम खाते में 1-1 हजार रूपए भेजा गया है। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिल चुकी 15 किश्त की राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सभी केबिनेट मंत्री का आभार जताया है। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की महिलाओ का सम्मान भाजपा ने ही किया है जन धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। 3100₹ में धान खरीदी कर किसानों को उनके फसल का उचित दाम दिलाये। हर महीने खाते में 1000₹ आने से महिलाओ को अब छोटी छोटी जरूरत के लिए पैसे मिल जा रहे है।
प्रदेश के संवार्गीन विकास के लिए तत्पर भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। जो महिलाएं इस योजना के पात्र हितग्राही हैं उन्हें हर महीने महतारी वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। बीते वर्ष से शुरू हुई योजना के तहत 15वीं किस्त सरकार द्वारा महिलाओ के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…