• May 3, 2025

मेयर ने दी चेतावनी -साफ सफाई बेहतर बनाये, अवैध कब्जे खुद हटाएं नहीं तो होगी निगम की कार्रवाही

मेयर ने दी चेतावनी -साफ सफाई बेहतर बनाये, अवैध कब्जे खुद हटाएं नहीं तो होगी निगम की कार्रवाही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।नगर निगम दुर्ग के 60 वाडों में 1 मई से 8 जून जून तक तक महापौर महा-सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। इसके दूसरे दिन महापौर अल्का बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल और प्रभारी नीलेश अग्रवाल,नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,पार्षद सरिता विनोद चन्द्राकर उपायुक्त मोहेंद्र साहू,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र,उपअभियंता विनोद मांझी,उपअभियंता उमायन्ति ठाकुर व अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शहर के वार्ड 40 केलाबाड़ी चौक नाला व 39 इंदिरा नगर, नाला सहित मोहल्ले/गलियों में घूमकर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और विभिन्न नाला-नालियों पर से अतिक्रमणों को हटाकर बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने और नाला-नालियों का बहाव व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने केलाबाड़ी के भीतर नाला की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर स्वास्थ्य अमले को बहुत नाराजगी जाहिर की। महापौर ने कहा कि सड़क किनारे और नालियों के ऊपर अवैध निर्माण अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर नागरिकगण भी मौजूद थे।महापौर अलका बाघमार द्वारा क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और केलाबाड़ी व इंदिरा नगर के स्थानीय नागरिकों से चर्चा भी की।साथ ही साथ इंदिरा कॉलोनी वार्ड 40 में महापौर ने दिए गए निर्देश में तत्काल बड़े चैन माउंटेन को लगाकर नाला सफाई भी कार्य जारी है।साथ ही साथ निरीक्षण के दौरान लेबर कोर्ट के बाजू पेड़ से टकराते हुए बिजली तार को तत्काल प्रभाव से बंद करवा कर पेड़ को साफ कर वापस बिजली तार को सही किया गया एवं किसी भी प्रकार की अपनी घटना से बचाया गया।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…