• May 5, 2025

आंधी-तूफान में दुर्ग का हाल जाना: दिल्ली प्रवास से अरुण वोरा लगातार संपर्क में, जनता की सुरक्षा और सुविधा को बताया सर्वोपरि

आंधी-तूफान में दुर्ग का हाल जाना: दिल्ली प्रवास से अरुण वोरा लगातार संपर्क में, जनता की सुरक्षा और सुविधा को बताया सर्वोपरि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा दिल्ली प्रवास पर रहते हुए भी लगातार दुर्ग की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह से टेलीफोन पर संपर्क कर हालात की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि कहीं किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई है।

कलेक्टर ने बताया कि शहर में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कुछ स्थानों पर पेड़ गिरे हैं, जिन्हें हटाने का कार्य जारी है। अरुण वोरा ने CSEB अधिकारियों से भी बात कर निर्देश दिए कि जहां-जहां बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, वहां शीघ्र बिजली बहाल की जाए ताकि आम जनता को कठिनाई न हो। वोरा ने कहा कि संकट की घड़ी में जनसुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और सभी संबंधित विभाग तत्परता से कार्य करें।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…