• May 5, 2025

भाजपा के विधायक बताएं महतारी वंदन कीअधूरी गारंटी कब होगी पूरी: आरएन वर्मा

भाजपा के विधायक बताएं महतारी वंदन कीअधूरी गारंटी कब होगी पूरी: आरएन वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। दुर्ग

दुर्ग के पूर्व महापौर ,जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष आर एन वर्मा ने दुर्ग जिला के भाजपा के विधायकों एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से पूछा है कि महतारी वंदन योजना के तहत दिया गया गारंटी अभी तक अधूरी है वह सवा साल बीत जाने के बाद भी इस प्रदेश की जिसमें दुर्ग जिला भी शामिल है हजारों पात्र महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित है,वंचित पात्र महिलाएं जनप्रतिनिधियों की चक्कर लगा लगा कर थक गई है ,पूछने लगी है कि क्या वोट लेने के लिए गारंटी दिया गया था वोट मिलने एवं चुनाव जीतने के बाद उनका गारंटी कहा गायब हो गया ?आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम से महतारी वंदन के नाम से योजना लांच किया गया था जिसमें मोदी की गारंटी के नाम से यह कहा गया था कि छत्तीसगढ़ की हर विवाहित महिला को,12000 रुपया सालाना दिया जाएगा बाद में कई शर्ते लगा दिया गया,माह फरवरी 2024 में फार्म भरवाया गया था आर एन वर्मा ने आगे कहा है आंगन बड़ी कार्य कर्ताओं की अज्ञानता की वजह से उस समयावधि में भरे कई पात्र आवेदकों के आवेदन आज तक निरस्त है जिसके कारण उसी समय से महिलाएं आज तक इस योजना की लाभ से वंचित है,। आर एन वर्मा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार की वायदा खिलाफी एवं झूठी गारंटी के चलते प्रदेश की लाखों महिलाएं आजतक इस योजना की लाभ से वंचित है।विधान सभा में महिला बाल विकास मंत्री ने स्वीकार की थी कि 38 हजार से भी ज्यादा महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित है,यह भी आश्वासन दिया गया था कि निगम चुनाव के बाद से वंचित महिलाओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा,मगर वह वायदा भी झूठा निकला अभी तक पोर्टल बंद है।आर एन वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की हर पात्र महिलाओं को जिनकी संख्या हजारों में है मोदी की गारंटी के तहत योजना लागू होने की दिनांक से दिलाएं अन्यथा यह माना जाएगा कि विष्णु का सुशासन एवं मोदी का गारंटी सब थोथी बात एवं झूठी घोषणा है।


Related News

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग…
अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल द्वारा _नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी_ का परिचयात्मक…
आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का सम्मान, संगोष्ठी का आयोजन, विरोध में निकाली मौन रैली

आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा लगाए…