• August 26, 2023

भाजपा की दुर्ग सीट से एक बिल्डर्स की टिकट लगभग फाइनल, कार्यकर्ताओं में बढ़ा आक्रोश, इधर खानापूर्ति के लिए पर्यवेक्षक भेजा गया

भाजपा की दुर्ग सीट से एक बिल्डर्स की टिकट लगभग फाइनल, कार्यकर्ताओं में बढ़ा आक्रोश, इधर खानापूर्ति के लिए पर्यवेक्षक भेजा गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिस भाजपा को संस्थापक सदस्यों और तत्कालीन समय के कार्यकर्ताओं ने खून पसीना से सींचा। उसे पार्टी कुछ बड़े नेता और तथाकथित पदाधिकारी और कार्यकर्ता पलीता करने ने जुट गए हैं। टिकट की चाह में कुछ तथाकथित कार्यकर्ता मुंहमांगे दाम पर टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ अपनी जेब भरने के साथ भविष्य में होने वाले चुनावों की प्लानिंग कर रहे हैं। भाजपा की अधिकांश सीटों पर कुछ ऐसा ही हो रहा है। इन सबके बीच शनिवार को दुर्ग में खूबचंद पारख को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। वे टिकट के दावेदारों से बात करेंगे। इसे पार्टी में खानापूर्ति माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर पहले ही पार्टी में अंतरकलह बढ़ा दिया है। पार्टी ने अब तक जहां सब कुछ ठीक चल रहा था। भाजपा चुनाव में अच्छी स्थिती में नजर आ रही थी, टिकट की घोषणा के बाद स्थिति खराब नजर आने लगी है। बात दुर्ग की करें तो यहां एक बिल्डर की टिकट लगभग फाइनल कर दी गई है। नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के नीचे स्तर के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई है। खबर है कि इस बिल्डर के लिए बीजेपी के एक बड़े नेता जो पूर्व में सत्ता के समय अहम पद में थे, उन्होंने लॉबिंग की है। उनके अलावा बालोद के एक भाजपा नेता ने वर्तमान में संगठन में बड़े पद में बैठे पदाधिकारी से भी टिकट को लेकर सहमति बनवाई है। खबर यहां तक है कि उन जनाब के लिए आगामी लोकसभा चुनाव का पूरा खर्चा उठाया जाएगा। बात यहीं नहीं रुकती स्थानीय पदाधिकारियों और एक बड़ी महिला नेत्री को भी साधा गया है। कावर यात्रा के दौरान भोजन और विज्ञापन से जुड़े खर्चे मैनेज कराए गए हैं। पार्टी के जब स्थानीय नेताओं को टिकट के बारे जानकारी मिली तो कुछ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से भी मिल चुके हैं। जहां उन कार्यकर्ताओं ने किसी सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अचानक पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आने वाले ऐसे चेहरे को टिकट देने से पार्टी को नुकसान हो सकता है। इस घटनाक्रम ने पार्टी में खलबली मचा दी है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी को सोच समझकर अच्छे चेहरे को मैदान में उतारना चाहिए। इधर बिल्डर के लिए मीडिया और उद्योगपति जगत से जुड़े कुछ लोगों द्वारा जमकर लॉबिंग की जा रही है। मुख्य रूप से जैन, माहेश्वरी और मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोग जो कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक पार्टी में सक्रिय हैं, कार्ययोजना बनाकर काम कर रहे हैं। इसमें सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का भी सहारा लिया जा रहा है। बिल्डर इससे पहले राजनीति में इतना सक्रिय पहले कभी नहीं देखा गया है। उसके समर्थक पैसे के दम पर चुनाव जीतने का दावा तक कर रहे हैं।

जिले की बाकी सीटों पर भी नजर

जिले की बाकी विधानसभा सीटों पर भी टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। इन सबके बीच भिलाई से प्रेम प्रकाश पांडे की टिकट पक्की मानी जा रही है। वैशाली नगर से सरोज पांडेय को चुनाव लड़ाए जाने पर विचार चल रहा है। इसी प्रकार अहिवारा से डोमनलाल कोरसेवाड़ा को उतारा जा सकता है। दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर और माया बेलचंदन के नाम पर विचार हो रहा है। पाटन से विजय बघेल को पहले ही उम्मीदवार बनाया जा चुका है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…