• February 15, 2023

पुलिस वाले होने का रौब दिखाकर भद्दी गालियां दी, यहां तक कहा तेरे जैसे लोगों को जब चाहे सुधार सकता हूं, उखाड़ लेना जो उखाड़ना है, थाने में शिकायत

पुलिस वाले होने का रौब दिखाकर भद्दी गालियां दी, यहां तक कहा तेरे जैसे लोगों को जब चाहे सुधार सकता हूं, उखाड़ लेना जो उखाड़ना है, थाने में शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पुलिस प्रशासन द्वारा अधिकृत की गई वाहन चालकों की दबंगई दुर्ग सुराणा कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार क्रमांक सीजी 04 एलके 6409 जो किसी सुनील के नाम से पंजीकृत है अत्यंत लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक रॉयल एनफील्ड को टक्कर मारा जिसका विरोध दुर्ग निवासी अधिवक्ता रितेश कुमार शर्मा ने किया तो वाहन चालक द्वारा बद्दी बद्दी गंदी गालियां देते हुए मैं पुलिस विभाग से हूं तेरे जैसे लोगों को रोज सुधार सकता हूं कहते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली पुलिस की दबंगई के चलते अब आम जनता सड़क पर भी सुरक्षित नहीं है रितेश शर्मा द्वारा बताया गया कि पुलिस के वाहन में उस चालक के अलावा एक भी वर्दीधारी व्यक्ति नहीं था वह गाड़ी में बत्ती एवं हूटर बजाते हुए रोक जमाते हुए घूम रहा था रितेश शर्मा द्वारा दुर्ग कोतवाली थाने में प्राथमिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है पुलिस विभाग द्वारा जल्द कार्यवाही नहीं किए जाने पर न्यायालय के समक्ष जाने की बात कही गई। इस पूरे मामले में शिकायत के बाद आरोपी पुलिस वाले के बारे में पतासाजी शुरू कर दी गई है।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…