• March 6, 2023

लंबे समय बाद दुर्ग में होली पर 7 को भव्य मूर्खों की बारात, पूरे शहर को आमंत्रण

लंबे समय बाद दुर्ग में होली पर 7 को भव्य मूर्खों की बारात, पूरे शहर को आमंत्रण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

लंबे समय बाद दुर्ग से मूर्खों की बारात एक बार फिर शुरू हो रही है। 7 मार्च को शाम 6 बजे यह बारात नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। गाजे-बाजे और बहुरुपियों के मुखौटे के साथ यह बारात इस बार नगर भ्रमण करेगी। इस अवसर पर मजेदार फनी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित है। इसका बाकायदा निमंत्रण पत्रक तैयार किया गया है। निमंत्रण पत्र में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार जेठा लाल और बबीता की शादी का कार्ड छपवाया गया है। आयोजन समिति के श्याम शर्मा ने बताया कि शहर की कई साल पुरानी यह परंपरा है। कुछ कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। अब पुन: शुरू किया जा रहा है। बारात गांधी चौक से आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। पूरे शहर को आमंत्रित किया गया है।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…