• January 3, 2023

गौरवपथ में डिवाइडर के दोनों तरफ बनेगी 7-7 मीटर चौड़ी सड़क

गौरवपथ में डिवाइडर के दोनों तरफ बनेगी 7-7 मीटर चौड़ी सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गौरवपथ का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण 5 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले कार्य का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुँचे।गांधी चौक से सुआ चौक तक गौरव पथ के चौडीकरण व उन्नयन कार्य प्रगति पर है। उक्त मार्ग चौडीकरण व उन्नयन कार्य में बाधक पदमनाभपुर,पटेल काम्पलेक्स के सामने स्थित गुमटियो – दुकानों को उसी मार्ग क्षेत्र में व्यवस्थित किया जावेगा।दुकानदारो को 07 दिवस के भीतर आबंटित गुमटी को स्वयं पीछे हटाकर व्यवस्थित करने को कहा गया है।आज निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दुकानदारों से मुलाकात कर मौजूद अधिकारी को निर्देश दिया कि दुकान दारो को सहयोग कर दुकान व्यवस्थापन के लिए दुकानों को 6 फिट तक पीछे करवाने मदद करें।करीब डेढ़ मीटर चौड़ी डिवाइडर के दोनों ओर 7.7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। गौरव पथ टू लेन का होगा। सडक़ के चौड़ी होने से नागरिकों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। गौरवपथ के वर्तमान स्वरूप को बेहतर नया लुक देने तथा सुगम आवागमन के लिए इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गौरवपथ का चौड़ीकरण जेल तिराहा से जेआरडी स्कूल के सामने स्थापित गांधी की प्रतिमा तक किया जाएगा और सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण किया जाएगा किसका कार्य प्रगति पर है। शेष बचे जगह पर सौंदर्यीकरण होगा।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, उपअभियंता विकास दमाहे, करण साहू सहित अन्य मौजूद रहें।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…