• June 21, 2023

महापौर श्रद्धालुओं के साथ तीर्थ यात्रा पर,स्वर्ण मंदिर दर्शन किए, कल शाम माँ वैष्णो देवी के दर्शन कर लेंगे आशीर्वाद

महापौर श्रद्धालुओं के साथ तीर्थ यात्रा पर,स्वर्ण मंदिर दर्शन किए, कल शाम माँ वैष्णो देवी के दर्शन कर लेंगे आशीर्वाद

 

-महापौर धीरज बाकलीवाल माँ वैष्णो देवी के श्री चरणों मे हाजिरी लगाकर शहर के लिए सुख समृद्धि की कामना की प्रार्थना करेंगें व महाआरती में शाम को शामिल होंगे तथा माँ वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन करेंगे:

दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में महापौर धीरज बाकलीवाल,पिछड़ावर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,सभापति राजेश यादव समेत एमआईसी सदस्य,पार्षदो के अलावा 75 श्रद्धालुओ का जत्था तीर्थ यात्रा के लिए मां वैष्णो देवी और स्वर्ण मंदिर के दर्शन के लिए 18 जून शाम को रवाना हुए। विधायक अरुण वोरा रेलवे स्टेशन पहुँचकर जत्था यात्रा को मंगल कामना के साथ रवाना किया।स्वर्णमंदिर अमृतसर में पहुचे महापौर धीरज बाकलीवाल अपने साथियों के साथ दर्शन कर सौभाग्य प्राप्त किये।महापौर अपने समस्त साथियों के साथ माँ वैष्णो देवी के चरणों मे हाजिरी लगाने पहुचेंगे।जानकारी के मुताबिक माँ वैष्णो देवी की होने वाली दिव्य महाआरती में शामिल होकर माँ वैष्णो देवी की आराधना करेंगे और मां वैष्णो देवी के श्री चरणों मे हाजिरी लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर शहर एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।महापौर कटरा में माता वैष्णो देवी पहुँचकर देवी के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे।इस मौके पर अब्दुल गनी,संजय कोहले,हमीद खोखर,दीपक साहू,सत्यवती वर्मा,भोला महोविया,जयश्री जोशी,शंकर ठाकुर,अनूप चंदनिया,जमुना साहू,मनदीप सिंह भाटिया,मदन जैन,संदीप वोरा,स्वेता बाकलीवाल के अलावा पार्षद व एल्डरमेन यात्रा में शामिल हैं।महापौर ने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। देश-विदेश के कोने कोने से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। माता का मंदिर ऊंचाई पर होने के कारण श्रद्धालुओं का मन मोह लेता है तथा सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…