• November 26, 2022

हर बार दावों और वायदों के बाद अब नए आयुक्त पहुंचे ठगड़ा बांध, कहा -कार्य की गति बढ़ाएं काम को जल्द पूरा करें

हर बार दावों और वायदों के बाद अब नए आयुक्त पहुंचे ठगड़ा बांध, कहा -कार्य की गति बढ़ाएं काम को जल्द पूरा करें

हर बार दावों और वायदों के बाद अब नए आयुक्त पहुंचे ठगड़ा बांध, कहा -कार्य की गति बढ़ाएं काम को जल्द पूरा करे
ट्राईसिटी एक्सप्रेस
वर्ष 2019 से जारी ठगड़ा बांध का सौंदर्यीकरण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। करीब 16 करोड़ की लागत से इसका निर्माण अलग-अलग चरणों में किया जाना है। अब तक एक चरण में काम पूरा हो पाया है। दूसरे चरण का काम जारी है। कार्य को लेकर हर बार सिर्फ दावे और वायदे किए जाते रहे हैं, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। अब नए आयुक्त लक्षण तिवारी ने ठगड़ा बांध पहुंचकर कार्य की जानकारी ली। इस दौरान ईई प्रमोद दुबे, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता पंकज साहू और कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
उन्होंने चौपटी जैसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि फूड जोन में विविध तरह का आप्शन उपलब्ध होने से यहां सैर सपाटा के लिए आने वाले लोग आनंद भी उठा सकेंगे।प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर ठगड़ा बांध में चल रहे निर्माण सौंदर्यकरण कार्य का जायजा लिया। प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि ठगड़ा बांध का लोकेशन बहुत शानदार है।इसके बगल में जैव विविधता पार्क है। सुबह और शाम का समय गुजारने के लिए यह बेहद आदर्श स्थल साबित होगा। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए यह सुकून का अनुभव हो और वह शाम बिताने बार-बार यहां आना चाहे इसके लिए लैंडस्कैपिंग बेहद खास रखें।आयुक्त ने कहा कि किसी भी सरोवर का सबसे खास हिस्सा उसका आइलैंड होता है अतः इसके लैंडस्कैपिंग पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके निर्माण में अन्य उद्यानों में जिस तरह से खूबसूरत प्रयोग किए गए हैं उनका भी ध्यान रखें। लाइटिंग की व्यवस्था शानदार हो ताकि शाम के वक्त लाइटिंग तथा शानदार लैंडस्कैपिंग से पूरा व्यू निखर जाए।एप्रोच ब्रिज का किया जा रहा निर्माण,निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि लैंड स्कैपिंग के लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है । साथ ही ठगड़ा बांध के आईलैंड तक पहुंचने का अनुभव भी बहुत सुंदर होगा, इसके लिए जो ब्रिज बनाया जा रहा है वो एप्रोच ब्रिज आठ फीट चौड़ा है।इस एप्रोच ब्रिज का तल पारदर्शी होगा। पारदर्शी होने के चलते एप्रोच ब्रिज और आईलैंड की खूबसूरती और निखर जाएगी। ब्रिज से पैदल गुजरने वाले लोगों को नीचे का सरोवर देख कर बहुत खुशी होगी।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश की ठगड़ा बांध निर्माण कार्यो के लिए काम करने वालो की संख्या बढ़ाये,ताकि निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके।ठगड़ा बांध में बन रहें आईलैंड के विकास कार्य में हो रहें देरी को लेकर प्रशिक्षु आयुक्त ने इंजीनियरों को कार्य की गति बढ़ाने कहा। पढ़ते रहिए ट्राईसिटी एक्सप्रेस…


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…