• July 5, 2023

विधायक,महापौर एवं आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर सहित 14 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

विधायक,महापौर एवं आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर सहित 14 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/ 3 जुलाई!नगर निगम कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर एवं 14 निगम कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर उन्हें शॉल,श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।आज विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने एमआईसी सदस्य संजय कोहले,भोला महोविया,नीता जैन,राज कुमार नारायणी के साथ कार्यपालन अभियंता शुशील बाबर एवम 14 निगम कर्मचारियों की कर्त्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।आज सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। इसमें कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर के अलावा 14 सहायक राजस्व निरीक्षण चैतराम रावत,भृत्य मोतीलाल साहू, भृत्य कली बाई महोविया के अलावा सफाई कर्मी नुर्पो डोंगरे,मयूरा बाई,आसमती बाई,सोना बाई,जगदीप,गजरा बाई,देवली बाई,सायमती बाई बूटी बाई एवं जयराव व आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम,संजय ठाकुर,जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा,आरके बोरकर,जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोईर,शरद रत्नाकर,हेमलता वर्मा, और निगम अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…