• February 10, 2023

पहला स्ट्रीट वेंडिंग जोन मानस भवन स्थित का महापौर आयुक्त ने किया निरीक्षण

पहला स्ट्रीट वेंडिंग जोन मानस भवन स्थित का महापौर आयुक्त ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-पहला स्ट्रीट वेंडिंग जोन मानस भवन स्थित का महापौर आयुक्त ने किया निरीक्षण:

-वेंडिंग जोन बनने से सड़कों पर ठेलो के चलते लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति:

दुर्ग/09 फरवरी। नगर पालिक निगम क्ष्रेत्र सीमा अंतर्गत शहर के 13 स्थानों में बनाया जा रहा।आज महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पहला स्ट्रीट वेंडिंग जोन,मानस भवन स्थित रिक्त जगहों का निरीक्षण किया।पहला वेंडिंगज़ोन 30 से अधिक गुमटी वाले कर सकेंगे काम वेंडिंग जोन बनने से सड़कों पर ठेलो के चलते लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति।वहीं, सड़कों पर फल ठेलो के खड़े होने से लगने वाले जाम व शहरवासियों को होनी वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी। नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल,एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गुरुवार को लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी,दीपक साहू,संजय कोहले,भोला महोविया सहित निगम अधिकारी के साथ इस पहला स्ट्रीट वेंडिग जोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द वेंडिंग जोन में बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बिजली के लिए पोल की व्यवस्था जल्द ही जोन में बिजली व शौचालय की व्यवस्था कर दी जाएगी। जिसके बाद शहर का पहला वेंडिंग जोन को गौरव पथ के ठेलो वाले संचालकों को सौंपा जाएगा। पहला आधुनिक स्ट्रीट वेंडिग जोन बनाया जा रहा है। पेयजल के लिए वेंडिंग स्थल पर नलों की व्यवस्था कर दिया जाएगा। वेंडिग जोन में कचरा डालने के लिए जहां डस्टबिन की व्यवस्था होगी। पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है। बिजली, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जा रही है। महापौर ने कहा कि वेंडिग जोन में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि यह पहला वेडिंग जोन मुख्य सड़क के पास ही बनाया जा रहा है।गांधी प्रतिमा से लेकर गौरव पथ के आस पास फल ठेले सहित अन्य ठेले वालो को स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शि‌फ्ट किया वहीं, कुछ अन्य स्थानों पर लगने वाली ठेले को यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडिग जोन में शिफ्ट करने के लिए उनका पंजीकरण प्रक्रिया स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…