• April 13, 2023

अमृत मिशन के प्लान के मुताबिक हो सारे कार्य, गर्मी के दिनों में न हो पेयजल संकट: बाकलीवाल

अमृत मिशन के प्लान के मुताबिक हो सारे कार्य, गर्मी के दिनों में न हो पेयजल संकट: बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-अमृत मिशन के प्लान के मुताबिक हो सारे कार्य, गर्मी के दिनों में न हो पेयजल संकट:

-महापौर एवं आयुक्त ने ली जल कार्य विभाग एवं अमृत मिशन के साथ अहम बैठक:

-महापौर व आयुक्त ने अमृत मिशन के शेष कार्यो में तेजी लाकर कार्य पूर्ण करने,इंटर कनेक्शन करने के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा:

दुर्ग/ नगर पालिक निगम/ महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज जल कार्य विभाग एवं अमृत मिशन के अधिकारियों की बैठक ली। घंटे भर से अधिक चली बैठक में शहर में पेयजल की दिक्कत न हो इस विषय पर काफी लंबी चर्चा हुई।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है।ऐसे में शहर के वार्डों में पेयजल संकट की स्थिति न बने।उन्होंने कहा कि मिशन अमृत के समस्त कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने की बात कही और शहर से पेयजल की समस्त समस्याओं का निराकरण करने को कहा गया।पाइप लाइन से वंचित एरिया में पाइप बिछाने के लिए निर्देशित किये।अमृत मिशन कार्यों का एजेंसी को संचालन हेतु हैंड ओवर करने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि अमृत मिशन के प्लान के तहत सारे कार्य पूर्ण हो। उन्होंने ने कहा कि जल की बर्बादी को रोकने पर विशेष रूप से फोकस करें। बैठक में इंटरकनेक्शन की स्थिति की जानकारी रिपोर्ट मांगी।अमृत मिशन के तहत बिछाए जा रहे पाइपलाइन को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने दिए।अमृत मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन से अंतिम छोर के व्यक्ति को पानी मिल रहा है या नहीं इसका फील्ड स्तर पर निरीक्षण कर विकल्प के साथ रिपोर्ट देने बैठक में कहा गया है।आयुक्त ने अधिकारी से कहा कि सार्वजनिक नलों में पानी की बर्बादी को रोकने टोटी लगाने और अन्य आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए।उन्होंने निगम के हर वार्ड में पेयजल की स्थिति तथा अमृत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से मांगी है। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि शहर को शुद्ध पेयजल मिले इसका विशेष ध्यान रखें इसके लिए लैब इत्यादि के उपकरण अद्यतन हो। जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, बैठक में कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, उप अभियंता भीम राव, उप अभियंता मोहित मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर,अमृत मिशन से कपीश दीक्षित,छगनलाल साहू आदि मौजूद रहें।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…