• May 12, 2023

11 करोड़ में बनेगा रिवर फ्रंट, नदी किनारे प्रकृति की खूबसूरती दिखेगी

11 करोड़ में बनेगा रिवर फ्रंट, नदी किनारे प्रकृति की खूबसूरती दिखेगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शिवनाथ नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने की योजना व जलसंकट को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने विस्तार से चर्चा की एवं इंजीनियर व छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ द्वारा तैयार किए गए रिवर फ्रंट के प्रोजेक्ट का प्रेजेटेशन देखा। वोरा ने प्रेजेटेशन तैयार करने वाले दुर्ग कलाकारों की सराहना भी की साथ ही कहा कि प्रोजेक्ट 11 करोड़ की राशि से निर्माण होने वाले रिवर फ्रंड में खूबसूरत गार्डन एवं प्ले जोन व चौपाटी में शहर के लोग पूरे परिवार के साथ इसका लुफ्त उठा सके व छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत आकर्षक केन्द्र बने। शिवनाथ ब्रिज की मुख्य सड़क से रिवर फ्रंट पहुंच मार्ग पर सुंदर पौधों का चयन कर हरियाली पर इसका विशेष ध्यान रखे साथ ही लेडस्केपिंग का भी निर्माण आकर्षक होना चाहिए। शाम के समय लाइटिग के साथ इस स्थल की खूबसूरती में और निखार आएगा। ताकि लोग सुबह व शाम वाकिंग और नदी की खूबसूरती को देख सके। साथ ही बैठक के दौरान रिवर फ्रंट के अलावा जलसंकट पर भी चर्चा हुई। जिसमें तय किया गया कि पानी सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त ना होने पर संबंधित अफसरों से जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों से कहा है कि सभी विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी पानी की सप्लाई में रुकावट न आने पाए। बैठक के दौरान लोक निर्माण प्रभारी अब्दुल गनी, शंकर ठाकुर, ईई राजेश पांडेय, बाबर, प्रकाश थवानी, एसडी शर्मा, मोहित मरकाम, नारायण ठाकुर व अन्य अधिकारियों से भी पानी सप्लाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिये हैं।


Related News

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं…
अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…