• March 12, 2023

दुर्ग – भिलाई में गहराया जल संकट, सिंचाई विभाग नहरों की सफाई कर तुरंत पानी छोड़े:वोरा

दुर्ग – भिलाई में गहराया जल संकट, सिंचाई विभाग नहरों की सफाई कर तुरंत पानी छोड़े:वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गर्मी को देखते हुए विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और सिंचाई विभाग के एसई से चर्चा करते हुए निस्तारी तालाबों को भरने का काम शुरू करने कहा है। वोरा ने कहा कि तालाबों का जलस्तर गिरने के साथ ही बोर में भी वाटर लेवल लगातार कम हो रहा है। ग्रीष्म ऋतु में जल संकट न होने देने के लिए सभी नहरों की सफाई का काम तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। नहरों की सफाई के बाद खरखरा व तांदुला से पानी छोड़ने का काम किया जाए।

विधायक अरुण वोरा ने आज शहर में जलसंकट का समाधान करने जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता से चर्चा की
वोरा ने कहा कि कई वार्डों में लोग तालाबों में ही निस्तारी करते हैं। गर्मी शुरूु होते ही शहर के 24 तालाबों का जलस्तर निरन्तर कम होने लगा है। तालाबों के आसपास रहने वाले लोगों के सामने निस्तारी का संकट शुरू होने लगा है। तालाबों का जलस्तर बेहतर रखना जरूरी है। इसके अलावा शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में भी भरपूर पानी भरा रखने की व्यवस्था जरूरी है। यहां का वाटर लेवल प्रतिदिन कम हो रहा है। बोरसी, दीपक नगर, कातुलबोड, पोटिया सहित अधिकांश तालाबो में गंदगी का आलम है।

इन तालाबों की सफाई जरूरी है। वोरा ने कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी गर्मी बढ़ने से पहले ही नहरों में जमा कचरे की सफाई कराएं। यहां रिपेयरिंग का काम भी पूरा किया जाए और नहर की टूट फूट और लीकेज को भी सुधारा जाए, ताकि बांध से छोड़ा गया पानी शहर के सभी तालाबों में आसानी से भरा जा सके। वोरा ने डीएमएफ़ फंड से सूखाग्रस्त एरिया में बोर खनन कराने कहा है। वोरा ने कहा कि निगम के जल कार्य विभाग के अधिकारी ऑफिस से बाहर निकलकर जलसंकटग्रस्त वार्ड की मनिटरिंग करें, ताकि नल का प्रेशर कम न हो और पानी न आने की शिकायत का निराकरण जल्द किया जा सके।


Related News

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…
इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – विधायक ललित चंद्राकर 

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली…