• December 15, 2022

पुराने आयुक्तों के करीबी माने जाने वाले शुभम गोईर के खिलाफ बैठी जांच, प्लेसमेंट में कम्प्यूटर ऑपरेटर रखने का मामला

पुराने आयुक्तों के करीबी माने जाने वाले शुभम गोईर के खिलाफ बैठी जांच, प्लेसमेंट में कम्प्यूटर ऑपरेटर रखने का मामला

पुराने आयुक्तों के करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र उर्फ शुभम गोईर के खिलाफ बैठी जांच, प्लेसमेंट में कम्प्यूटर ऑपरेटर रखने का मामला
ट्राईसिटी एक्सप्रेस
दुर्ग निगम में आयुक्त लक्षमण तिवारी ने निष्पक्ष होकर सारी अनियमितताओं की धीरे-धीरे जांच शुरू कर दी है। अब तक के आयुक्तों के करीबी रहे भूपेंद्र उर्फ शुभम गोईर पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। उन पर भी कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। फरवरी 2022 में कम्प्यूटर ऑपरेटर के 21 पदों पर प्लेसमेंट में कर्मचारी रखे जाने थे। निविदा प्रक्रिया 10 महीने बाद भी पेंडिंग है। इसे देखते हुए आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। उनके अलावा एक अन्य कर्मचारी चंद्रलेखा कसार को भी नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच उपायुक्त मोएन्द्र साहू कर रहे हैं। खबर यह है कि इस मामले में शुभम पर निलंबन की भी कार्रवाई हो सकती है। शुभम को पिछले दिनों ही स्टेनों के पद से हटाकर ई गवर्नेंस में भेज दिया गया था। शुभम अपनी बर्थ डे पार्टी को लेकर भी पिछले दिनों चर्चा में आए थे।


Related News

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम…
बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच, एचटीसी के संचालक से भी हो पूछताछ : आरपी शर्मा

बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सामने आए स्क्रैप चोरी मामले को लेकर…
फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही करें उपयोग

फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आजकल कुछ साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को भ्रमित करने के उद्देश्य…