• March 18, 2023

विशेष सफाई अभियान चलाकर एवं घरों के निजी नल कनेक्शन जो पूर्व से नाली के अंदर थे, उन्हें निगम ने ऊपर शिफ्ट किया

विशेष सफाई अभियान चलाकर एवं घरों के निजी नल कनेक्शन जो पूर्व से नाली के अंदर थे, उन्हें निगम ने ऊपर शिफ्ट किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-विशेष सफाई अभियान चलाकर एवं घरों के निजी नल कनेक्शन जो पूर्व से नाली के अंदर थे, उन्हें निगम ने ऊपर शिफ्ट किया:

-महापौर ने शहर वासियों से सावधानी रखने एवं पानी को उबला कर पीने की अपील की:

दुर्ग/17 मार्च।विगत दिनों नगर पालिक निगम, दुर्ग के क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रं. 37 व 38 मिलपारा में डायरिया की शिकायत प्राप्त हुई व समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किया गया। इस परिपेक्ष्य में शिकायत प्राप्त होते ही, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश में उक्त क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया एवं निजी नल कनेक्शन जो कि, पूर्व से नाली के अंदर थे, उन्हें ऊपर शिफ्ट किया गया। उक्त क्षेत्र की पानी आपूर्ति के 08 सेम्पल लिए गए जिसमें से 05 सेम्पल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रयोग शाला में परीक्षण हेतु प्रेषित किये गये व शेष 03 सेम्पल निकाय स्तर पर किया गया है समस्त सेम्पल की टबीडिटी व पी. एच. वल्यू परमीशिवल लिमिट के अंदर पायी गई तथा किसी भी सेम्पल में फिकल कोलीफार्म के अंश नहीं पाये गये है इस परीक्षण प्रतिवेदन से स्पष्ट हो गया है कि उक्त डायरिया या तो फुड पाइजिंग है अथवा अन्य किन्ही कारणों से फैली थी उक्त बीमारी का दो दिनों में रोकथाम हो गया। आज व कल दो दिनों में कोई नया मरीज नहीं मिला है महापौर धीरज बाकलीवाल ने फिर भी जनता से सावधानी रखने, उबला पानी पीने की अपील की है।


Related News

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…
अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न…
महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस…