• July 15, 2023

निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अगस्त से मिलेगा

निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अगस्त से मिलेगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

■ निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी,अगस्त से मिलेगा
■महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिये निर्देश,आने वाले महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों के खाते में :

दुर्ग/ 15 जुलाई।नगर पालिक निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।अब उन्हें 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। अब आने वाले. महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता निगम के कर्मचारियों को मिलेगा और उनके खाते में अतिरिक्त राशि के साथ वेतन आएगा। निगम के लेखा अधिकारी राजकमल बोरकर ने बताया कि अगस्त महीने से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता वेतन में जुड़कर कर्मचारी व अधिकारियों को मिलेगा।महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कर्मचारियों के महगाई भत्ता 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी राशि को अगस्त माह में दिए जाने हेतु लेखाधिकारी को निर्देशित किया है।इसकी तैयारी लेखा विभाग द्वारा कर ली गई है। लेखा अधिकारी बोरकर ने बताया कि प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को बढे हुए महंगाई भत्ते के हिसाब से ( पांच हजार ) के मध्य, द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों को ( साढ़े चार से पांच हजार ) के बीच, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों ( तीन से चार ) के आसपास और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ( पन्द्रह सौ से दो हजार ) के मध्य की राशि अगले वेतन में जुड़कर मिलेगी। निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों को वेतन देयक माह जुलाई देय अगस्त 2023 में 3℅ वार्षिक वेतन वृद्धि एवं 5% महंगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया गया है।इससे नगर निगम दुर्ग को लगभग 12.50 लाख रुपये प्रतिमाह अधिभार पड़ेगा।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…