• May 2, 2023

श्रमिकों के सम्मान में स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी खाकर विधायक,महापौर एव आयुक्त ने किया मजदूरों का सम्मान

श्रमिकों के सम्मान में स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी खाकर विधायक,महापौर एव आयुक्त ने किया मजदूरों का सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-श्रमिको के सम्मान में स्वच्छता दीदीयों के साथ बोरे बासी खाकर विधायक,महापौर एव आयुक्त ने किया मजदूरों का सम्मान:

विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वच्छता दीदीयों के साथ बैठकर बोरे बासी का आनंद लिया:

दुर्ग।  1 मई को अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छग की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस कर हुए, श्रमिको के सम्मान में बोरे बासी का आयोजन नगर पालिक निगम द्वारा रायपुर नाका स्थित एसएलआरएम सेंटर में किया गया।कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल, छग राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने जीरो वेस्ट सेंटर पहुँचकर स्वच्छता दीदीयों के साथ बोरे बासी खाकर किया श्रमिको का सम्मान किया। इस मौके पर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष गया जी पटेल,हमीद खोखर,जयश्री जोशी,शंकर ठाकुर,एल्डरमेन राजेश शर्मा,देव सिन्हा,प्रकाश गीते,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली उपस्थित थे । इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। इस पावन भूमि को हमारे किसानों और श्रमिक भाइयों ने अपने मेहनत के पसीने से उपजाऊ बनाया है।इस देश और प्रदेश को हमारे किसानों और मजदूर भाइयों ने ही अपने मजबूत कंधों पर संभाल रखा है। एक मई को हम हर साल इन्हीं मेहनतकश लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सबको पता है कि हर छत्तीसगढ़िया के आहार में बोरे बासी का कितना महत्व है। हमारे श्रमिक भाइयों, किसान भाइयों और हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली हमारी बहनों के पसीने की हर बूंद में बासी की महक है। उन्होंने ने कहा जब हम कहते हैं कि “बटकी में बासी अउ चुटकी में नून’ तो यह सिंगार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है।अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति,परंपरा और खानपान के प्रति प्रेम के साथ ही श्रम का सम्मान करने की भावना के साथ यह अपील की है। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बोरे बासी खाने की अपील कर वास्तव में लाखों श्रमिकों, हमालों, मजदूरों का सम्मान किया है, उन्होंने कहा स्वच्छता दीदीयों के साथ बोरे बासी खाकर अत्यंत आनंदित गौरवान्वित महसूस हो रहा है।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…