• February 21, 2023

ग्रीष्म आगमन के पूर्व जल आपूर्ति सुनिश्चित करने मुस्तैद रहे निगम

ग्रीष्म आगमन के पूर्व जल आपूर्ति सुनिश्चित करने मुस्तैद रहे निगम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्रीष्म आगमन के पूर्व जल आपूर्ति सुनिश्चित करने मुस्तैद रहे निगम
1.6 करोड़ के पम्पों की खरीदी जल्द करें: वोरा

वरिष्ठ विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने मनोनीत पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक में जनसुविधा पर चर्चा के दौरान ग्रीष्मऋतु में प्रतिवर्ष होने वाले जल संकट से निपटने नगर निगम को एलर्ट रहने एवं नवीन टंकियों को जल्द शुरू करवाने का मुद्दा उठाया। एल्डरमेनो ने कहा कि पूर्व में भाजपा शासन काल मे जनता को नदी व तालाबों में पानी खोजने निकलना पड़ता था वैसी नौबत से बचने तैयारी आवश्यक है। वोरा ने तत्काल निगम आयुक्त से चर्चा कर शटडाउन, इंटरकनेक्शन, वाल्व चेंज, जलकुंभी जमाव जैसे कई कारणों से उत्पन्न होने वाले जल संकट से बचाव के लिए विगत वर्ष टैंकर आपूर्ति हेतु दो नग अतिरिक्त ट्रैक्टर एवं 100 एचपी के 4 मोटर पम्पों की खरीदी के लिए 1.6 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई गई थी। 5 माह में 3 बार निविदा किए जाने के बाद भी अब तक खरीदी नहीं कि गई है। उन्होंने तत्काल प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए साथ ही पाइप लाइन व्यवस्था को सुदृढ बनाते हुए टैंकर मुक्त शहर की दिशा में आगे बढऩे का प्रयास किया जाए। निगम क्षेत्र के तालाबो व नदी में पानी की डिमांड के लिए सिंचाई विभाग व निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर आने वाले ग्रीष्मऋतु से शहर के वाटर लेबल बढ़ाने व बोर एवं टैकर रिपेरिंग व बंद पड़े वाटर एटीएम को प्रारंभ करने एवं जल संकट कट्रोल रुम नबर जारी कर प्रभावित क्षेत्रों के शिकायत पर निदान आवश्यक है। बैठक के दौरान सभी मनोनीत पार्षदों ने वोरा को एआईसीसी के निर्वाचित सदस्य चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शहर अध्यक्ष गया पटेल, रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, देव सिन्हा, राजेश शर्मा, हरीश साहू, मनीष यादव, कृष्णा देवांगन, अंशुल पाण्डेय, जगमोहन ढीमर उपस्थित थे।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…