• July 23, 2023

शिवनाथ में जलस्तर बढऩे से इंटकवेल में कचरा से जलसंकट एसडीआरएफ व निगम की टीम लेकर पहुंचे वोरा

शिवनाथ में जलस्तर बढऩे से इंटकवेल में कचरा से जलसंकट एसडीआरएफ व निगम की टीम लेकर पहुंचे वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मानसून में लगातार बारिश होने एवं मोगरा जलाशय के गेट खोलने से शिवनाथ का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे शिवनाथ नदी तट में लगे 24 एमएलडी के इंटकवेल में कचरा आने की बार-बार शिकायतों के कारण घरों में पेयजल सप्लाई में दो दिनों से बाधा आ रही है। निगम क्षेत्र की आधी आबादी का पेयजल कनेक्शन 24 एमएलडी फिल्टर प्लाट से जुड़ा है। लगातार बढ़ रहे जलसंकट को सामान्य बनाने हेतु शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल व जिला कमांडेट सहित एसडीआरएफ की टीम व निगम के जलविभाग से संबंधित अधिकारियों को लेकर नदी तट पहुंचे। जहां पुलगांव नाला डायवर्सन का कार्य पूर्ण ना होने से जलकुंभी व कचरा इंटकवेल के पम्पो में लगे पाइपो में फंसने से जल प्रदाय कार्य प्रभावित हो रही है। वोरा ने आयुक्त नगर निगम से चर्चा कर इंटकवेल के लिए 160 लाख के मोटर पम्प व नाला डायवर्सन में लगने वाले ट्रासफार्मर व पम्प में विलंब का कारण जाना और अगस्त तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वही फिल्टर प्लाट में पानी की क्षमता की कमी को दूर करने लगातार सफाई कार्य आवश्यक है साथ ही नदी के गहराई में लगे इंटकवेल में सायफन में फंसे कचरे को निकालकर जलस्तर बढ़ाने के लिए कहा। नदी तट इंटकवेल में जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, निर्मला साहू, एल्डरमेन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, कार्यपालन अभियंता आर.के पाण्डेय, मोहित मरकाम, नारायण ठाकुर व निगम के गोताखोर उपस्थित थे।

 


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…