• August 1, 2023

विधायक, महापौर, सभापति व आयुक्त ने सेवानिवृत्ति कर्मचारियो के उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की

विधायक, महापौर, सभापति व आयुक्त ने सेवानिवृत्ति कर्मचारियो के उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-भावुक पल:सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में कर्मचारियों ने बांटे खट्टे- मीठे अनुभव

दुर्ग/ 31 जुलाई। नगर पालिक निगम परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर सेवानिवृत्ति कर्मचारियो को विदाई दी गई।विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व सभापति राजेश यादव ने सचिव शरद रत्नाकर ने अपने 38 वर्ष निगम में सेवाएं दी।लिपिक अनिल मनहरे ने अपने 34 वर्ष कार्यकाल पूरा किया।सहायक राजस्व निरीक्षक आफाक कुरैशी और सफाई कर्मी श्रीमती मंगू बाई का शाल एवं श्रीफल भेंट कर पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी साथ सम्मान किया। इस अवसर पर सभी ने कार्य के दौरान हुए खट्टे-मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने ने प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने चारो के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंट की। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है, आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो, निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।इस दौरान कार्यक्रम समारोह में मौजूद एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू,भोला महोविया,जयश्री जोशी,हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद भास्कर कुंडले,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेंश पांडेय,आरके पालिया,जितेंद्र समैया समेत आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…