• May 30, 2023

मेयर धीरज बाकलीवाल ने किया बारिश पूर्व शंकर नाला में हो रहे सफाई कार्य का निरीक्षण

मेयर धीरज बाकलीवाल ने किया बारिश पूर्व शंकर नाला में हो रहे सफाई कार्य का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-मानसून पूर्व तैयारी:मेयर ने बारिश पूर्व देखी शंकर नाला की सफाई, व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिये:

दुर्ग/29 मई/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बारिश से पूर्व नालों की सफाई के लिए किए जा रहे कार्यों का मेयर धीरज बाकलीवाल ने पार्षद सतीश देवांगन,विजेंद्र भारद्वाज,एल्डरमेन कृष्णा देवांगन,लल्ला चौहान,कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय,भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहायक अभियंता आरके पालिया,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सहायक अभियंता केलवानी,विकास दमाहे व अमले के साथ निरीक्षण किया। मेयर धीरज बाकलीवाल ने दुर्गा चौक शंकर नाला निरीक्षण किया।उन्होंने इस दाैरान मौजूद अधिकारियाें काे निर्देश दिए कि बारिश के पहले सभी नालाें की सफाई और भी बेहतर ढंग से होनी चाहिए।बारिश में जलभराव रोकने के लिए नगर निगम द्वारा सभी नालों की सफाई लगातार मिनी चैन माउंटेन मशीन व गैंग लगवाकर कराई जावे। उन्होंने कहा कि नालो की सफाई
तल तक हो ताकि बारिश का पानी आसानी से बह सके।उन्होंने कहा बारिश का मौसम जून माह के मध्य में शुरू हो जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि निगम के पास वर्तमान में करीब 20 दिन का समय है,समय को ध्यान में रखते हुए कार्यों को तेजी देने के लिए मेयर धीरज बाकलीवाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा।जिससे वार्ड क्षेत्र में जलभराव न हो।उन्होंने कहा कि बारिश पूर्व शहर के नालों और भी विशेष कर शंकर नाला,पुलगांव नाले के अलावा शहर के समस्त नालो सहित अन्य ऐसे नाले जिंसमे जल भराव से जन जीवन प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है।ऐसे सभी नालो की समय पूर्व सफाई कार्य मे और भी गति लाये।
स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि शहर के जिन स्थानों पर बारिश के समय में नालियों व नालों में पानी भर जाता है। उन स्थानों का निरीक्षण कर बरसात से पूर्व साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के साथ अन्य नालो का भी निरीक्षण किया गया।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…