• March 3, 2023

अगले दो दिन शहर में नल नहीं खुलेंगे

अगले दो दिन शहर में नल नहीं खुलेंगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शंकर नगर व शक्ति नगर नई पानी टंकी शुरू किये जाने हेतु शटडाउन लिया जाएगा:

-सुबह के समय जलापूर्ति की जाएगी,शाम को जलापूर्ति प्रभावित रहेगा,3 तारीख एवं 4 तारीख को भी प्रभावित रहेंगे:

दुर्ग/ 2 मार्च। जलकार्य विभाग के द्वारा दिये गए जानकारी के अनुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर जोन एवं शक्ति नगर जोन की नवीन पानी टंकी को प्रारंभ किये जाने हेतु शट डाउन लिया जा रहा है। जिसके कारण सुबह के समय जलापूर्ति की जाएगी,शाम को जलापूर्ति प्रभावित रहेगा शटडाउन के कारण 3 तारीख को एवं 4 तारीख को भी प्रभावित रहेंगे। दिनांक 3 मार्च 2023, दिन शुक्रवार पेयजल प्रभावित क्षेत्र- वार्ड 10 से वार्ड-13 इसके अलावा दिनांक- 4 मार्च 2023, दिन शनिवार पेयजल हेतु उक्त वार्डों के अलावा प्रभावित क्षेत्र अतिरिक्त नंबर 5 और 9 भी प्रभावित रहेंगे वार्ड-16 ट्रांसपोर्ट, वार्ड-17 ओद्योगिक नगर उत्तर वार्ड-18 ओद्योगिक नगर पश्चिम वार्ड-19 शहीद भगत सिंह वार्ड दक्षिण वार्ड-20 शहीद भगत सिंह वार्ड उत्तर वार्ड- 21 तितुरडीह, एवं हनुमान नगर वार्ड-22 स्टेशनपारा वार्ड-41 सुराना कॉलेज वार्ड वार्ड-42 कसारीडीह पश्चिम वार्ड-43 बाबा गुरूघासी दास वार्ड), वार्ड- 45 पदमनाभपुर पश्चिम वार्ड- 46 पदमनाभपुर पूर्व), वार्ड-31 आपापुरा वार्ड-32 ब्राम्हणपारा वार्ड-33 चंडीमंदिर वार्ड- 34 शिवपारा वार्ड-35 रामदेव मंदिर वार्ड वार्ड- 5-36 गंजपारा वार्ड-37 आजाद वार्ड वार्ड-38 मिलपारा के अलावा वार्ड-39 कचहरी वार्ड में रहेगा।इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने नागरिको को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रगट किया है।उक्त क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध है कि,समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लेवे मांग अनुसार टैंकरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जल आपूर्ति की जावेगी।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…