• December 2, 2022

बढ़ती ठंड को देखते हुए महापौर ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश

बढ़ती ठंड को देखते हुए महापौर ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग| नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने बदलते मौसम और ठंड के कहर से निजात दिलाने के लिए सभी जोन में अलाव की व्यवस्था निरंतर करने के निर्देश दिए हैं, ठंड अपने पूरे आगोश में है। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड जैसे स्थानों पर आवागमन देर रात्रि तक बना रहता है, साथ ही ऐसे व्यक्ति जो रोज कमाई करते हैं और फुटपाथ पर ही ज्यादा समय व्यतीत करते हैं ऐसे लोगों के लिए अलाव की आवश्यकता को देखते हुए महापौर ने निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भीड़भाड़, चौक-चौराहा तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भी नगर निगम अलाव की व्यवस्था कर रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि ठंड से बचाने के लिए अलाव काफी लाभदायक साबित होता है। ठिठुरते ठंड से सार्वजनिक स्थानों में लोगों को इससे राहत दिलाने अलाव की व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी। शहर के प्रमुख आवाजाही वाले स्थल जैसे सुराना कालेज के पास इंद्रिरा मार्केट पार्किंग स्थित,रेलवे स्टेशन, नया बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…