• August 3, 2023

-हर घर पहुंचेगी कचरा गाड़ी, विधायक,महापौर व आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, 27 नई मिनी टिप्पर को किया वार्डो के लिए रवाना

-हर घर पहुंचेगी कचरा गाड़ी, विधायक,महापौर व आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, 27 नई मिनी टिप्पर को किया वार्डो के लिए रवाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-निगम दुर्ग में पहुंची नई 27 मिनी टिप्पर टाटा एस कचरा कलेक्शन गाड़ियां:

दुर्ग/2 अगस्त!नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम ने देश के टॉप वन स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में पहुंचने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। निगम क्षेत्र की सफाई के लिए विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने 27 नई कचरा कलेक्शन मिनी टिप्पर टाटा एस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई।हर घर पहुचेगी कचरा गाड़ी वार्डो के लिए रवाना किया।इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने मिनी टिप्पर चलाकर शुभारंभ किया वही महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को मिनी टिप्पर में बैठकर चलाई।विभागीय जानकारी के मुताबिक सभी 27 मिनी टिप्पर की कीमत दो करोड़ 26 लाख 74 हज़ार रुपये और सभी गाड़ियों का कागजात कार्रवाही पूर्ण बताई गई है।इस अवसर पर कर्मशाला व विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोविया,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,जयश्री जोशी,पार्षद राज कुमार नारायणी,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेश पांडेय,कर्मशाला अधिक्षक शोएब अहमद,पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,सूरत सारथी के अलावा अन्य मौजूद रहें।निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। दुर्ग को देश में सबसे स्वच्छ शहर बनाना है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। किसी भी शहर की स्वच्छता की पहचान साफ सफाई से होती जाती है। इसके लिए कचरा कलेक्शन पर जोर दिया जा रहा है। निगम द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए 27 गाडियां पहुंच चुकी है। इनके जरिए डोर टू डोर कचरा लिया जाएगा। निगम प्रशासन का प्रयास है कि दुर्ग शहर को देश में टॉप वन स्वच्छता रैंकिंग में लाया जाए।दुर्ग को सफाई के क्षेत्र में सबसे आगे लाना है,इसके लिए कोशिश जारी है।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…