• August 16, 2023

निगम प्रांगण में विधायक, महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

निगम प्रांगण में विधायक, महापौर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-महापौर की पहल पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बार श्रद्धेय स्व.श्री मोतीलाल वोरा की स्मृति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को शाल,श्रीफल,मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत कर किया सम्मानित:

दुर्ग। नगर पालिक निगम।स्वतंत्रता दिवस के 77वे वर्षगांठ पर नगर निगम कार्यलय प्रांगण में भारत माता के तैलय चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी/कर्मचारियो के बीच ध्वजारोहण किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम में उल्लेखनीय एवं विशेष कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व सभापति राजेश यादव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय व विशेष कार्य करने वालो को महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर बजट घोषणा के बाद श्रद्धेय श्री मोतीलाल वोरा की स्मृति में निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के विशेष योगदान देने वालो को पुरस्कृत किया गया । अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कार्यों को प्रमाण पत्र देकर, फूल माला पहनाकर उत्साह वर्धन किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्व भीमराव,उप अभियंता ( मरणोपरांत ) दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, पंकज साहू, श्री मोहित मरकाम, विकाश दमाहे, यमन वर्मा, सुश्री लक्ष्मी साहू,आशुतोष ताम्रकार, संतोष कसार, विजय राजपुर, पुरषोत्तम साहू,भरत देवांगन आदि शामिल है।साहित्य,कला,पत्रकारिता हेतु नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रथम बार श्रद्धेय श्री मोतीलाल वोरा पुरस्कार भी प्रदान किया गया जिसमे मुख्य रूप से कवि एवं साहित्यकार डॉक्टर निर्वाण तिवारी,अरुण कुमार निगम, शाद बिलासपुरी ,सरला शर्मा, लोक कला के क्षेत्र में शिव कुमार दीपक, कुलेश्वर ताम्रकार, शिवाकांत तिवारी,उत्कृष्ट पार्षद ज्ञान दास बंजारे,मनीष बघेल, पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेन्द्रसिंह ठाकुर व्यूरो चीफ नवभारत, सतीश वर्मा पत्रकार देशबंधु, जन सेवा समर्पण अंतर्गत बंटी शर्मा, अमरजीत सिंह,खेलकूद के क्षेत्र में आकर्षी कश्यप,अंजली महतो, खुशी रौना,शिक्षा के क्षेत्र में सानिया मरकाम,मनोहर कोर्राम, शुभ मिश्रा एवं मोना साहू को शाल,श्रीफल,मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र आदि से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।जिला प्रशासन द्वारा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निगम क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को रोका छेका अभियान में अच्छे कार्य करने पर एवं उद्यान प्रभारी अनिल सिंह को शहर क्षेत्र अंतर्गत बड़े तादात पर वृक्षारोपण पर विशेष कार्य करने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोविया,दीपक साहू,पार्षद मनीष बघेल,श्रद्धा सोनी, विजेंद्र भारद्वाज,निर्मला साहू,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,हरीश साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेश पांडेय,जितेंद्र समैया,आरके पालिया,संजय ठाकुर,वीपी मिश्रा,गिरीश दीवान,आरके बोरकर के अलावा अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


Related News

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी, इधर रायपुर में खुलने जा रहा कैसीनों

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज रायपुर पुलिस ने नया फरमान जारी किया है, इसमें कहा गया है कि आईपीएल…
ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की सप्लाई, 4 साल बाद जब्त किए गए 16 ट्रक

ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने अवैध शराब की सप्लाई करने वाली…
इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान, आग के अगल-बगल फैलने के खतरे से सख्ते में रहे लोग

इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शहर के व्यस्ततम क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड स्थित रौबदार फुटवियर…