• April 5, 2023

निगम ने बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की

निगम ने बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आज चंद्रशेखर आजाद स्कूल पंचशील नगर में छग शासन की महत्वाकांक्षी योजना बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसे लेकर दुर्ग शहर के युवाओं में खासा उत्साह है,योजना के तहत् शिक्षित बेरोजगार को अप्रैल माह से 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। अप्रैल महीने में किसी भी दिन किए गए आवेदनों पर घोषणा अनुसार भत्ता 01 अप्रैल से ही देय होगा।आज विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के अलावा अधिकारियों के बीच में युवा ऑनलाईन सत्यापन आवेदन के प्रक्रिया के दौरान।चन्द्रशेखर स्कूल में पात्र – 18,अपात्र- 9,अनुपस्थित-7
कुल – 34 रहे।इस मौके पर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि छग सरकार की इस योजना से बेरोजगारों के सपनों को नई उड़ान मिलेगी। विधायक ने बेरोजगारी भत्ता के लिए भरे गए ऑनलाइन आवेदनों के प्रकिया की जानकारी ली और युवाओं से चर्चा की।महापौर ने युवाओं से कहा कि आवेदन के लिए कोई समय-सीमा नहीं है। इसलिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। बेरोजगारी भत्ता के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेकर ही आवेदन करें।चंद्रशेखर स्कूल में ऑनलाइन आवेदन सत्यापन के दौरान आवेदक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दी जा रही बेरोजगारी भत्ता से हम जैसे गरीब परिवार के युवाओं को बहुत राहत मिलेगी। इससे हमें पढ़ाई के लिए छोटी-छोटी आवश्यकताओं में बहुत सहयोग मिलेगा। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देता हूँ।आवेदक ने बताया कि में बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने पहुंचा हूँ। बेरोजगारी भत्ता मिलने से जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते, उन्हें बहुत राहत मिलेगी। आवेदन भरने के दौरान दूसरे आवेदक ने कहा कि राज्य सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है। इससे बेरोजगार युवाओं को बहुत फायदा होगा।इस दौरान नोडल अधिकारी व सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक योगेश सूरे,संदीप वोरा आदि मौजूद रहें!


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…