• December 6, 2022

कब्जा तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर व्यापारी, फल मार्केट के सामने हंगामा, आयुक्त और निगम के खिलाफ नारेबाजी, कहा- डराने की कोशिश कर रहे अधिकारी

कब्जा तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर व्यापारी, फल मार्केट के सामने हंगामा, आयुक्त और निगम के खिलाफ नारेबाजी, कहा- डराने की कोशिश कर रहे अधिकारी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सड़क किनारे कब्जों के खिलाफ निगम की करवाई जारी है। विधायक अरुण वोरा के पब्लिक को परेशान नहीं किए जाने की हिदायत और विरोध में स्वयं सड़क पर उतरने की चेतावनी के बाद भी कब्जे तोड़े जा रहे हैं। सोमवार को दोपहर निगम की टीम फल मार्केट पहुंची। प्रिय श्रृंगार सदन इंदिरा मार्केट के सामने इस दौरान व्यापारियों ने जमकर हंगामा मचाया। निगम आयुक्त और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

चेंबर ऑफ़ कामर्स ने व्यापारियों का समर्थन किया है। व्यापारियों ने कहा कि वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। जबकि पुराना बस स्टैंड के आसपास कब्जे की भरमार है। बाजार के अंदर नालियों के नाम पर छोटे और मंझोले व्यापारियों को डराने की कोशिश हो रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पूरा बाजार बंद कर दिया जायेगा। व्यापारियों ने कहा कि वे कारवाही के विरोध ने नही हैं लेकिन तरीका सही नही होगा तो वे विरोध करेंगे। इधर निगम ने पूरे दिन कब्जा हटाया। आयुक्त लक्ष्मण तिवारी स्वयं मौजूद थे। करवाई इंदिरा मार्केट से शुरू होकर, पोलसायपारा, संतराबाड़ी, अग्रसेन चौक और आगे स्टेशन चौक तक चली। अग्रसेन चौक पर भी निगम टीम को विरोध का सामना करना पड़ा।

 


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…