• December 9, 2022

राजेंद्र पार्क में 15 जनवरी को फ्लावर शो और चौपाटी में जल्द होगा दुर्ग आयडल: बाकलीवाल

राजेंद्र पार्क में 15 जनवरी को फ्लावर शो और चौपाटी में जल्द होगा दुर्ग आयडल: बाकलीवाल

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग निगम चौपाटी में जल्द दुर्ग आयडल का आयोजन करेगा। इसके लिए चौपाटी में तैयारी शुरू करा दी गई है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने इसके लिए आयुक्त लक्ष्मण तिवारी को निर्देशित किया है। आदेश के बाद आयुक्त ने गुरुवार को चौपाटी का अवलोकन भी किया। बाकलीवाल ने राजेंद्र पार्क में फ्लावर शो भी आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 15 जनवरी को इसका आयोजन राजेंद्र पार्क में होगा। उनके निर्देश पर उद्यानिकी सलाहकार समिति की बैठक हुई।

बैठक एमआईसी सत्यवती वर्मा ने ली। बैठक में अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में कविता तांडी, प्रेमलता साहू, हेमा शर्मा, निर्मला साहू, मीना सिंह, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा वर्मा आदि मौजूद थे।


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…