• February 24, 2023

एसपी का ऐसा उग्र रूप आपने पहले नहीं देखा होगा, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, रिटायर्ड डीएसपी को भी फटकारा

एसपी का ऐसा उग्र रूप आपने पहले नहीं देखा होगा, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, रिटायर्ड डीएसपी को भी फटकारा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग पुलिस कप्तान डा. अभिषेक पल्लव इन दिनों शहर के हीरो बने हुए हैं। युवाओं के लिए वे रोल मॉडल बन गए हैं। गुरुवार की रात ट्रैफिक नियमों को लेकर उन्होंने सिविक सेंटर के आसपास वाहनों की जबरदस्त चेकिंग की। वे खुद रात 11 बजे के बाद से सड़क पर घंटों सक्रिय रहे। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले और नियम तोड़ने वाले हर व्यक्ति पर जुर्माना लगाया। उन्होंने कानून के नियमों का हर स्थिति में पालन कर मिसाल भी कायम की। उन्होंने रिटायर्ड डीएसपी केबी सिंह के वाहन पर भी कार्रवाई की। उनका ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहा था। तत्काल 10 हजार रूपए का फाइन लगाते हुए पुनः ऐसा नहीं होने के लिए समझाइश भी दी। इस दौरान एसपी को एक अधिकारी ने यह भी बताने का प्रयास किया की गाड़ी में बैठा शक्श रिटायर्ड डीएसपी है। इस पर डॉ पल्लव ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने अपने अधिकारी को भी फटकारा। केबी सिंह दुर्ग में ही ट्रैफिक डीएसपी रह चुके हैं। घटनाक्रम का वीडियो दुर्ग पुलिस ने ही फेसबुक पर शेयर किया है। इस दौरान कई अन्य वाहन चालकों को भी समझाइश देते डा पल्लव नजर आए।

राइस मिलर्स बताकर छूटने की कोशिश करने वालों पर भी कार्रवाई, देखिए पूरा वीडियो

 

ये भी वीडियो

दुर्ग पुलिस ने फेसबुक में भी शेयर किया

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1589860861521703&id=100064777654620&mibextid=NnVzG8


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…