• February 14, 2023

प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रभारी अपर कलेक्टर और एडीएम तय

प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रभारी अपर कलेक्टर और एडीएम तय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रभारी अपर कलेक्टर और एडीएम तय
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
अपर कलेक्टर पद्मिनी भुई और एडीएम अरविंद एक्का प्रशिक्षण के लिए मंसूरी भेज दिए गए हैं। इधर जिले में अब तक उनकी जगह नई पदस्थापना नहीं हुई है। इसे देखते हुए उनकी जगह प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अपर कलेक्टर (राजस्व) के मामलों के लिए ज्वाइंट कलेक्टर गोकुल रावटे को प्रभार दिया गया है। वहीं एडीएम (दंडाधिकारी) मामलों के लिए जिला पंचायत के सीईओ अश्विनी देवांगन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आगामी आदेश तक व्यवस्था लागू की है। इधर शासन स्तर पर अब तक इन दोनों पदों पर नई नियुक्तियां नहीं दी गई है। न ही इस दिशा में कोई निर्णय लिया जा सका है। इसके चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले में इस प्रकार की परेशानी सामने आई है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…