• February 17, 2023

हॉस्पिटल सेक्टर में लगी आग, 25 परिवार के 71 लोग प्रभावित, जानकारी लेने पहुंचे कलेक्टर

हॉस्पिटल सेक्टर में लगी आग, 25 परिवार के 71 लोग प्रभावित, जानकारी लेने पहुंचे कलेक्टर

  1. ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

– सेक्टर 9 हास्पिटल सेक्टर में आगजनी से प्रभावित परिवारों से मिले कलेक्टर, प्रशासन हर संभव मदद करेगा

– अभी ठहराया गया सेक्टर 9 स्कूल में, राशन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा प्रशासन

– नुकसान का सर्वे कराया जा रहा, स्कूली बच्चों की पाठ्यसामग्री आज शाम तक उपलब्ध करा दी जाएगी

– नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गये हैं, इसे बनाने के लिए मौके पर ही लगाया जाएगा कैंप

सेक्टर 9 हास्पिटल सेक्टर में लगी आग से प्रभावित परिवारों से मिलने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा पहुंचे। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा हर संभव मदद परिवारों को की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और नियमानुसार मदद परिवारों को दी जाएगी। पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित सुविधाओं के लिए भी कार्य किया जाएगा। राशन आदि की तात्कालिक व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने परिवारजनों से चर्चा के बाद बताया कि बच्चों की अभी परीक्षाएं हैं और उनकी पाठ्यसामग्री जल गई है। जिला शिक्षा अधिकारी को आज शाम तक इसकी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है और शाम तक बच्चों तक पाठ्यसामग्री पहुंच जाएगी। आग से नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गये हैं इसे बनाने के लिए कैंप भी लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आग से पीड़ित परिवारों को सेक्टर 9 स्कूल में ठहराया गया है। सिलेंडर फटने से यह दुर्घटना हुई। इससे 25 परिवारों के 71 लोग प्रभावित हुए हैं। आग किन कारणों से फैली इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…