• February 9, 2023

पीएससी एग्जाम के लिए जिले में 65 केंद्र बनाए गए, नोडल भी तय, 12 को परीक्षा

पीएससी एग्जाम के लिए जिले में 65 केंद्र बनाए गए, नोडल भी तय, 12 को परीक्षा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

12 फरवरी को पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, 65 परीक्षा केंद्र में 25 हजार 302 प्रतिभागी अजमाएंगे अपनी किस्मत

– 10 फरवरी तक सहलेखन के लिए दिव्यांग अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

दुर्ग / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनाँक 12.02.2023 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में कुल 65 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। जिनमे कुल 25302 प्रतिभागी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा आगामी 12 फरवरी दिन रविवार को दो सत्रों में सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक तथा अपरान्ह 3.00 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। परीक्षा के संचालन एवं नियंत्रण हेतु डिप्टी कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को नोडल अधिकारी एवं होमन लाल भोंसले, व्याख्याता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु 22 प्रशासनिक अधिकारियों एवं 22 पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है।
*दिव्यांग अभ्यर्थी सह लेखन हेतु 10 फरवरी तक कर सकते है आवेदन-* दिव्यांग परीक्षार्थी जिन्हें सह लेखक की आवश्यकता है वे सह लेखक की अनुमति के लिये जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 32 में अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में फरवरी 2023 तक कार्यालयीन समय तक जमा कर सकते है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…