• December 1, 2022

विशाल वृक्ष बनकर जीने वाला ही दिगंबर- आचार्य

विशाल वृक्ष बनकर जीने वाला ही दिगंबर- आचार्य

ट्राइसिटी एक्सप्रेस

धर्म और धर्मात्मा की निन्दा नहीं करें : आचार्य

 

आचार्य  विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि संसार विचित्र है । जो परम् सिद्धि को समझता है, वह साम्यभाव में जीता है। भगवान महावीर स्वामी ने कहा है कि बद करना हिंसा है और बदनाम करना भी हिंसा है। साम्यकाल मे जीने वाला जीव ही आत्मरक्षा करता है। इसलिए धर्म और धर्मात्मा की कभी निन्दा नहीं करें।

स्टेशन रोड स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में आहारचर्या के बाद केवल भवन में प्रवचन के दौरान आचार्य ने कहा कि संसार में दुखियों का सहयोग करना आनंद है। मांगने वाले को वह आनंद नहीं मिलता जो देने वाले को मिलता है। देने का आनंद अलग है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को विसर्जन का आनंद प्राप्त करना चाहिए। विसर्जन का आनंद गहरा होता है। उन्होंने बताया कि भरपेट भोजन करने के आनंद से बड़ा आनंद पेट की सामग्रियों को विसर्जित करने से मिलता है। विसर्जन किए बिना आनंद नहीं आता। इसलिए संसार के विषयों का विसर्जन करें, तभी आत्मा का सुख प्राप्त हो सकता है। आचार्य ने आगे कहा है कि विशाल वृक्ष सबको समान छाया देते हैं। इसलिए विशाल वृक्ष बनकर जीयो। विशाल वृक्ष बनकर जीने वाला ही दिगम्बर है।

गुरु शिष्यों का हुआ मिलन

इसके बाद गुजराती धर्मशाला के पास शिष्यगणों सुव्रतसागर, प्रणेय सागर व प्रणुत सागर का गुरु आचार्य विशुद्ध सागर के साथ मिलन हुआ। शिष्यगणों ने आचार्य का चरण पखार कर अभिनंदन किया। इससे पहले सुव्रत सागर ने कहा कि गुरु मिलने आ रहे हैं, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे मोक्ष मिलने वाला है। यह गुरु व शिष्यों का मिलन नहीं है, राम का हनुमान से और शंकर का कंकड़ से मिलन है। सुदामाओ से मिलने स्वयं कृष्ण चलकर आ रहे है। गुरू शिष्य के मिलन की अद्भुत तैयारी की गई है। इस अवसर पर पंचकल्याणक महामहोत्सव के संयोजक सजल काला, प्रचार प्रसार प्रभारी सुनील गंगवाल, सहसंयोजक संदीप लुहाड़िया, दिलीप बाकलीवाल, मनीष बड़जात्या, दिगम्बर खण्डेलवाल के अध्यक्ष राकेश छाबड़ा समाज के अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटनी, सुरेश जैन, रमेश सेठी, राकेश जैन,अभिषेक जैन, पवन बड़जात्या, विमल बड़जात्या सहित भारी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद थे।

 


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…