• April 13, 2023

ईडी ने आबकारी में गड़बड़ी के मामले में 27 जिलों के आबकारी अफसरों व कर्मचारियों समेत मुख्यालय में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर व डायरेक्टर रैंक के 35 अफसरों को समंस भेजा

ईडी ने आबकारी में गड़बड़ी के मामले में 27 जिलों के आबकारी अफसरों व कर्मचारियों समेत मुख्यालय में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर व डायरेक्टर रैंक के 35 अफसरों को समंस भेजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी में गड़बड़ी के मामले में 27 जिलों के आबकारी अफसरों व कर्मचारियों समेत मुख्यालय में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर व डायरेक्टर रैंक के 35 अधिकारियों को समंस जारी किया है।*
*शराब दुकानों में पदस्थ सुपरवाइजर और सेल्समैन से लगातार पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को तीन जिलों के आबकारी अधिकारी और मुख्यालय में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर को बुलाया गया, उनसे लंबी पूछताछ की गई। उन्हें रात में छोड़ा गया।*
*बताते हैं कि शराब कारोबार से जुड़े दो दर्जन कारोबारियों और अधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है।*

ईडी की कार्रवाई को लेकर शराब कारोबार से जुड़े तीन लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने ईडी पर दबाव बनाकर कोरे कागज में हस्ताक्षर का आरोप लगाया है।
उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट की निगरानी की मांगी है, उनकी अर्जी पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई है।
17 अप्रैल को अर्जी पर सुनवाई होगी, इस बीच ईडी के समंस से हड़कंप मचा हुआ है। बताते हैं कि कई अधिकारी छुट्टी पर चले गए हैं।
इधर रायपुर विशेष अदालत से अनुमति मिलने के बाद ईडी के अधिकारी अवैध कोल परिवहन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में 10 अप्रैल से केंद्रीय जेल में जाकर पूछताछ कर रही है।
बीते बुधवार को कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ की गई, उनका बयान दर्ज किया गया है।
इससे पहले उपसचिव सौम्या चौरसिया और आईएएस समीर विश्नोई का बयान दर्ज किया गया है।

गुरुवार को बयान लेने का आखिरी दिन है, इसमें खनिज अधिकारी शिवशंकर नाग और कारोबारी सुनील अग्रवाल का बयान दर्ज किया जाएगा।
29 अप्रैल को पेशी में सभी को कोर्ट लाया जाएगा।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…