• March 28, 2023

रात ही खबर उड़ गई ईडी की दबिश होने वाली, अफसर हरकत में आ गए, सुबह 6 बजे काबरा सहित अन्य अफसरों के घरों में जांच की खबर

रात ही खबर उड़ गई ईडी की दबिश होने वाली, अफसर हरकत में आ गए, सुबह 6 बजे काबरा सहित अन्य अफसरों के घरों में जांच की खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अभी अभी खबर मिली है कि ईडी की एक टीम ने जनसम्पर्क/परिवहन विभाग आयुक्त दीपांशु काबरा के भिलाई सेक्टर 9 एवं रायपुर निवास पर दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में ईडी के अधिकारियों के द्वारा उधोगपति योगेश सिंघल तथा जमीन कारोबारी आलोक रतेरिया के यहाँ भी जांच की जा रही है। बिलासपुर में भी ईडी के अधिकारियों के द्वारा दबिश की जानकारी मिली है। हालंकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है। जांच किस स्तर पर है, किस आधार पर की जा रही है। ऐसी कोई भी जानकारी ईडी ने नहीं दी है। इस जांच ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा दिया है। काबरा एक प्रतिष्ठित अफसर हैं। उनके कामकाज को लेकर हमेशा चर्चा भी होते रही है। ऐसे अफसर के यहां छापे से ईडी की जांच पर ही साल उठ रहे हैं।

इधर ईडी ने छत्तीसगढ़ में आज़ सुबह बड़े उद्योग समूह के मालिक कमल सारडा, महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के ठिकानों पर छापा मारा, इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ में भी छापे मारे हैं।

मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे एवं करिश्मा अपार्टमेंट में एक चार्टेड एकाउंटेंट के यहां भी ईडी ने दबिश दी है।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…