• March 29, 2023

ईडी के शिकंजे में अब पप्पू बंसल भी, दुर्ग में विनोद सिंह के यहां भी दबिश

ईडी के शिकंजे में अब पप्पू बंसल भी, दुर्ग में विनोद सिंह के यहां भी दबिश

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ईडी ने मनी लांड्रिंग के मामले में बुधवार तड़के दुर्ग जिले के 2 जगहों पर छापामार कार्रवाई की है। इसमें एक कार्रवाई खुर्सीपार निवासी पप्पू बंसल के यहां पर की गई। दूसरी कार्यवाही न्यू दीपक नगर मैं विनोद सिंह के यहां छापामार कार्रवाई की गई। दोनों ही जगहों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। विनोद सिंह के यहां छापेमारी में कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। विनोद सिंह महादेव महार हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। इसके अलावा भी उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। इधर पप्पू बंसल के घर में जांच जारी है। पप्पू बंसल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताया जाता है। इसके अलावा प्रदेश में कई बड़े व्यापारियों से उसके सीधे संपर्क में हैं। भिलाई में ईडी की जांच स्मृतिनगर निवासी अतुल सिंह, नेहरूनगर निवासी संजीव फतेपुरिया भी जांच की जा रही है। ईडी ने यह जांच किस आधार पर शुरू की है, इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है। एक दिन पहले ईडी ने बिलासपुर सहित दुर्ग रायपुर महासमुंद और अन्य जगहों पर जांच की थी। ईडी की है जांच रायपुर में भी जारी है। रायपुर में आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, बलदेव सिंह भाटिया सहित कई आबकारी के कारोबार से जुड़े व्यापारियों के यहां दबिश दी गई है।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…