• December 11, 2022

सौम्या चौरसिया के बाद ईडी के निशाने पर भूपेश

सौम्या चौरसिया के बाद ईडी के निशाने पर भूपेश

 

_ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच सकती है मनी लॉन्ड्रिंग की आंच, मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ रहीं सौम्या चौरसिया हो चुकीं हैं गिरफ्तार

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (Chhattisgarh ed raids) ने 152 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया है। ये सभी संपत्ति कोल लेवी स्कैम में आरोपियों से जब्त की गई है। मुख्य आरोपी के पास से जब्त एक डायरी से पता चला है कि उसमें अवैध वसूली की राशि की किस-किस के पास गई है, इसकी जानकारी ईडी को मिल चुकी है। ईडी ने कहा है कि इस तरह की वसूली राज्य मशीनरी की सहभागिता के बिना संभव नहीं है। जांच में यह पता चला है कि निर्बाध रूप से अवैध वसूली बिना किसी एफआईआर के राज्य में दो साल से चल रही थी। दो साल में करीब 500 करोड़ से अधिक की वसूली हुई है। जांच की आंच सीएम ऑफिस तक पहुंच गई है। खबर है कि इस पूरे मामले में अब ईडी सीएम बघेल से पूछताछ की तैयारी में है। इसके लिए सारे नियम और कानून खंगाले जा रहे हैं। आखिर किन नियमों के तहत ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ करे।

सौम्या पर होगी निलंबन की करवाई

सौम्या पिछले करीब 10 दिनों से ईडी की हिरासत में है। जहां लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है। ईडी 3 बार उनकी रिमांड ले चुकी है। अगली पेशी में भी रिमांड की स्थिति में राज्य सरकार को उन्हें निलंबित करना पड़ेगा। इस विषय में भी विचार शुरू कर दिया गया है। इधर इन सबके बीच सौम्या के वकील ने पूछताछ के दौरान ईडी पर सौम्या को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। वकील ने कहा है की कोर्ट में विचाराधीन इस मामले की गोपनीय जानकारी नियम विरुद्ध सार्वजनिक की जा रही है।

 


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…