• December 10, 2022

ईडी का दावा: अफसरों, नेताओं और व्यापारियों ने गिरोह बनाकर कोयला परिवहन में 25 रुपए प्रति टन कमीशन वसूला, 152.31 करोड़ जब्त कर ईडी ने अटैच किए

ईडी का दावा: अफसरों, नेताओं और व्यापारियों ने गिरोह बनाकर कोयला परिवहन में 25 रुपए प्रति टन कमीशन वसूला, 152.31 करोड़ जब्त कर ईडी ने अटैच किए

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ईडी ने छत्तीसगढ़ में डिप्टी सचिव सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर बिश्नोई एवं सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य आरोपियों की लगभग 152.31 करोड़ की संपत्ति मनी लॉड्रिंग मामले में अटैच की कर ली है। शुक्रवार को पेश किए गया चालान में इस बात का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पूरे मामले में यह कारवाई 25 रूपये प्रति टन कोयले पर कमीशन (सरकारी एक्सटॉर्शन) मामले में की गयी है।

ईडी ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला लेवी घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में कल ही विशेष अदालत में अभियोजन परिवाद पेश किया था। इस मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी तथा तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि निदेशालय ने अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आठ हजार पन्नों का अभियोजन परिवाद प्रस्तुत किया है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने परिवाद में उल्लेख किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक गिरोह द्वारा राज्य में कोयला परिवहन के लिए 25 रुपये प्रति टन की अवैध उगाही की जा रही थी।

इधर इसी मामले में ईडी सौम्या चौरसिया को भी आरोपी बना सकती है। इसके अलावा अन्य मामले में भी की दर्ज करने के लिए ईडी ने ईवीडेंस जुटाएं हैं। शनिवार को उनके मामले में होने वाली सुनवाई के बाद इसका खुलासा होगा।

 


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…