• November 22, 2022

बलरामपुर के खनिज अधिकारी से ईडी ने की पूछताछ

बलरामपुर के खनिज अधिकारी से ईडी ने की पूछताछ

बलरामपुर । सोमवार सुबह 11 बजे के करीब ईडी के तीन अधिकारी जिला खनिज अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे जिसके बाद से ही लगातार सहायक खनिज अधिकारी से पूछताछ कर रहे हैं। ईडी की पूछताछ अत्यंत गोपनीय तरीके से हो रही है समाचार लिखे जाने तक ईडी के तीन अधिकारियों के द्वारा पूछताछ जारी है अभी तक आधिकारिक तौर से कुछ भी बात सामने नहीं आ पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी इससे पहले रायगढ़ में पदस्थ रहे। कई ठिकानों समेत रायगढ़ खनिज विभाग के दफ्तर में आईटी की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सहायक खनिज अधिकारी को नोटिस जारी कर तलब किया था। जिसके बाद आज सुबह 11 बजे के करीब ईडी के तीन अधिकारी जिला खनिज अधिकारी कार्यालय में पहुंचे जिसके बाद से ही लगातार पूछताछ जारी है। देर शाम तक समाचार लिखे जाने तक ईडी के अधिकारियों के द्वारा पूछताछ जारी है।

कार्यालय में सन्नाटा पसरा…

जैसे ही कलेक्ट्रेट ऑफिस में लोगों को ईडी की कार्रवाई की भनक लगी वैसे कि सन्नाटा पसर गया। सभी लोग सिर्फ ईडी की क्या कार्रवाई हो रही है एक दूसरे से पूछते नजर आए।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…