• December 13, 2022

ईडी का बड़ा खुलासा: जब्त 152 करोड़ की संपत्ति में 21 सौम्या चौरसिया से जुड़ी संपत्ति, 2 साल में 540करोड़ की उगाही हुई

ईडी का बड़ा खुलासा: जब्त 152 करोड़ की संपत्ति में 21 सौम्या चौरसिया से जुड़ी संपत्ति, 2 साल में 540करोड़ की उगाही हुई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शुरुआती तौर पर आरोपी बनाए गए पांच लोगों से जुड़ी 152.31 करोड़ रुपये कीमत की 100 से अधिक चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। शनिवार को इस मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, कारोबारी लक्ष्मीकांत, सुनील और सूर्याकांत तिवारी को 13 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपी उपसचिव सौम्या चौरसिया को 4 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंपा गया है। कोर्ट ने अगली बार सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किये जाने के ईडी को निर्देश दिए हैं। इन सबके बीच बताया गया है की जब्त संपत्ति में 21 संपत्तियां सौम्या चौरसिया से जुड़ी है। अन्य आरोपियों से जुड़ी संपत्ति जब्त की गई है। ईडी के मुताबिक 2साल में 540करोड़ की उगाही की भी जानकारी मिली है। यह किसने और कैसे की इसकी जांच हो रही है।

सबसे ज्यादा 65 संपत्तियां सूर्यकांत की
ईडी की ओर से बताया गया कि अटैच की गई संपत्तियों में से सबसे अधिक 65 संपत्तियां कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी हुई हैं। उप सचिव सौम्या चौरसिया से जुड़ी 21 संपत्तियां और निलंबित आईएएस समीर विश्नोई से जुड़ी पांच संपत्तियां भी अटैच की गई हैं। शेष संपत्तियां सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी से जुड़ी हुई हैं। इन संपत्तियों में कैश, आभूषण, फ्लैट, कोलवाशरी और भूखंड शामिल हैं। कोयला परिवहन में अवैध वसूली के इस गिरोह ने बेनामी संपत्ति बनाने के लिए अपने रिश्तेदारों का इस्तेमाल किया है।

जांच में डायरी, खातों और वॉट्सऐप चैट महत्वपूर्ण कड़ी
सूत्रों के अनुसार, ईडी की जांच में सामने आया है कि पिछले 2 साल में करीब 540 करोड़ रुपये की उगाही की गई है। इसके लिए ईडी नेे हजारों हस्तलिखित डायरी प्रविष्टियों का विश्लेषण करने के साथ इन प्रविष्टियों की पुष्टि के लिए बैंक खातों की है। वॉट्सएप चैट के विश्लेषण और 100 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर एक-एक कड़ी जोड़ी है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…