• December 2, 2022

सफलता कोई मंजिल नहीं एक यात्रा है, जो हमेशा चलते रहती है, जिसमें हमेशा उतार चढ़ाव आते रहते हैं, हमेशा संघर्ष जारी रखें

सफलता कोई मंजिल नहीं एक यात्रा है, जो हमेशा चलते रहती है, जिसमें हमेशा उतार चढ़ाव आते रहते हैं, हमेशा संघर्ष जारी रखें

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई सीए ब्रांच द्वारा कॉमर्स छात्रों के लिए सुपर मेगा कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। भिलाई ब्रांच की सिकासा टीम द्वारा कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर में कॉमर्स संकाय के छात्रों के लिए इस काउंसिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा उन्हें सीए कोर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

भिलाई सिकासा ब्रांच के चेयरमेन सीए राहुल बत्रा ने जानकारी देते हुए भिलाई सीए ब्रांच द्वारा कृष्णा पब्लिक स्कूल में छात्रों के मार्गदर्शन के लिए कैरियर काउंसिलिंग का आय़ोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए अलंकार समादार, जो कि स्वयं एक चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी एवं कॉस्ट एकाउंटेंट भी हैं, उन्होंने छात्रों को सीए कोर्स से जुड़ी सभी विशेष बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कई प्रेरणात्मक प्रसंग भी बताये। कार्यक्रम में ब्रांच चेयरमेन सीए प्रदीप पाल ने भी उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी भी उपस्थित थीं।

सिकासा चेयरमेन सीए राहुल बत्रा ने इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए सफलता की परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि सफलता कोई मंजिल नहीं, बल्कि यह एक यात्रा है, जो निरंतर चलती रहती है और इसमें सदैव उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीए पायल जैन, सीए अंकेश सिन्हा, सीए प्रियेश लेखवानी, ईशा अग्रवाल, पलक गर्ग, सिद्धांत सिंह सहित लगभग 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीए रिती अग्रवाल ने किया।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…